Live
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > चेहरे पर मासूमियत-दिमाग में हैवानियत! गर्लफ्रेंड की हत्या कर उसकी लाश के साथ बनाए संबंध; पीयूष के पड़ोसियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

चेहरे पर मासूमियत-दिमाग में हैवानियत! गर्लफ्रेंड की हत्या कर उसकी लाश के साथ बनाए संबंध; पीयूष के पड़ोसियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Indore Murder Case: इंदौर में अपनी गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसकी लाश के साथ संबंध बनाने वाले पीयूष धामनोतिया के पड़ोसियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. जिसमें उन्होंने कहा कि वो एकदम लो प्रोफाइल जिंदगी जीता था. उसके दोस्त भी बहुत कम थे. घर से भी बहुत कम निकलता था. उनके माता-पिता बेहद धार्मिक लोग हैं.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-19 16:22:44

Mobile Ads 1x1

Indore Murder Case: इंदौर से करीब 200 किलोमीटर दूर मंदसौर के काला खेत इलाके में पीयूष धामनोतिया का घर पिछले पांच दिनों से बंद है. इस पूरे मामले पर पड़ोसियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उनका कहना है कि पीयूष लो-प्रोफाइल ज़िंदगी जीता था, हमलोगों को इस बात की भनक भी नहीं थी कि उसके मन के अंदर इतनी बड़ी साजिश चल रही थी. पड़ोसियों और दुकानदारों से बातचीत के बाद पीयूष के बारे में ये खास बातें पता चलीं.

एक पड़ोसी रौनक ने कहा कि पीयूष बहुत कम बोलता था और उसके दोस्त भी कम थे. इसके अलावा, पड़ोसियों ने बताया कि उससे कभी सीधी बात नहीं हुई और वह सिर्फ मकर संक्रांति या दिवाली जैसे त्योहारों पर ही घर के बाहर दिखता था.

पड़ोसियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पड़ोसियों का कहना है कि पीयूष के माता-पिता बहुत धार्मिक और अच्छे स्वभाव के हैं. पीयूष की बहन की हाल ही में सगाई हुई थी. हम लोगों ने ऐसा कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसे परिवार का लड़का ऐसा घिनौना काम करेगा. मीडिया को दिए पीयूष के बयान ‘जाने दो, कोई बात नहीं, जो हो गया सो हो गया’ ने पड़ोसियों और आस-पास के लोगों को हैरान कर दिया है. लोगों को हैरानी है कि जो लड़का इतना नॉर्मल लगता था, दिवाली पर पटाखा फोड़ते वक्त और मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाते वक्त सामान्य दिखता था. वो इतना बेरहम कैसे हो सकता है.

इंदौर हत्याकांड: प्रेमिका के साथ की हैवानियत, फिर भी चेहरे पर नहीं दिखी शिकन; सवाल पूछने पर रौब दिखाते हुए बोला- अच्छे से बताऊंगा…

इंदौर में एमबीए कर रहा था पीयूष

जानकारी सामने आ रही है कि पीयूष का परिवार करीब 4-5 साल पहले मंदसौर के इस कमर्शियल मार्केट एरिया में आकर बस गया था. घर भी हाल ही में बना है. घटना के बाद से पीयूष के माता-पिता इंदौर में हैं और घर पर ताला लगा है. आस-पास के दुकानदार कैमरे पर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं. पीयूष इंदौर में एमबीए कर रहा था. पुलिस जांच में पता चला कि उसकी चुप्पी उसके पैरानॉइड और शक करने वाले दिमाग की वजह से थी. वह सिर्फ त्योहारों पर ही मंदसौर आता था, और बाकी समय वह इंदौर में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहता था, जहां उसने यह जुर्म किया.

क्या है पूरा मामला?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीयूष ने अपनी गर्लफ्रेंड का गला घोंटकर उसे मार डाला और फिर उसकी लाश के साथ संबंध बनाए. आरोपी ने फरार रहने के दौरान तंत्र-मंत्र भी किया था. उसका दावा है कि हत्या के बाद वह दिमागी तौर पर परेशान हो गया था और जादू-टोने के माध्यम से युवती की आत्मा से बात करना चाहता था. आरोपी को शक था कि वह दूसरे युवकों से भी बात करती थी. जिसकी वजह से उन्होंने गुस्से में आकर युवती की हत्या कर दी और फरार हो गया. हालांकि अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है.

जब मामी-भांजे के प्यार में रोड़ा बनी नानी और फिर ये हुआ अंजाम, पुलिस के भी उड़े होश

MORE NEWS

Home > राज्य > मध्य प्रदेश > चेहरे पर मासूमियत-दिमाग में हैवानियत! गर्लफ्रेंड की हत्या कर उसकी लाश के साथ बनाए संबंध; पीयूष के पड़ोसियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-19 16:22:44

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS