Kanpur Sex Racket: यूपी के कानपुर में कई समय से कुछ ऐसा चल रहा था जिसे जानकर हर कोई हैरान था. इस बड़े अपराध का भंडाफोड़ 3 अप्रैल को हुआ जब कानपुर के रावतपुर पुलिस थाना क्षेत्र में, कोलकाता की एक महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने रोहित वर्मा को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. ये शख्स खुद को एक पत्रकार बताता है. जांच के दौरान एक ऐसी चीज हाथ लगी जिसने पूरी पुलिस टीम को चौंका दिया, दरअसल, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम ने रोहित के फोन से शहर के 19 होटलों की एक सूची बरामद की, बता दें कि ये वो जगहें थीं जहां वो महिलाओं को नौकरी दिलाने के बहाने बुलाता था और फिर उनका शोषण भी करता था.
शमर्सार कर देने वाले वीडियो वायरल
वहीं अब इस मामले में एक और बड़ी चीज पुलिस के हाथ लगी है. बता दें कि अब, रोहित के कई चौंकाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में उसे एक युवक पर पेशाब करते हुए, दूसरे के साथ मारपीट करते हुए, और पुलिस की टोपी पहनकर गाड़ी चलाते हुए देखा जा सकता है. एक खास वीडियो में तो उसे पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में जन्मदिन की पार्टी मनाते हुए बीयर स्प्रे करते हुए भी देखा गया है.
#Kanpur
➡️ कानपुर में सेक्स रैकेट के सरगना रोहित वर्मा से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए।
➡️ वीडियो में एक किशोर के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार के आरोप सामने आए हैं।
➡️ एक अन्य वीडियो में सरगना की पार्टी में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी दिखी।
➡️ मामले के सामने आने के बाद पुलिस… pic.twitter.com/dGnlBEDxRv— FM News (@FMNewsLive) April 6, 2026
घिनौना वीडियो वायरल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोहित वर्मा के फोन से बरामद वीडियो उसकी आपराधिक मानसिकता और उसके रसूख की कहानी बयां करते हैं. फुटेज में उसकी गंदगी साफ़ झलक रही है. इस वायरल वीडियो में वो एक युवक पर पेशाब करके मानवीय गरिमा की पूरी तरह से हदें पार करते हुए दिखाई दे रहा है. इसके अलावा, कानून के राज का मज़ाक उड़ाते हुए, उसे पुलिस की टोपी पहनकर सोशल मीडिया रील्स बनाते हुए भी देखा गया है. इन वीडियो के सामने आने से पूरे शहर में बवाल मच गया है और पुलिस अब हर एक क्लिप का बारीकी से डिजिटल फोरेंसिक विश्लेषण कर रही है.