<
Categories: राज्य

केरल विधानसभा चुनाव: मलप्पुरम में शशि थरूर के काफिले पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के काफिले पर चुनाव प्रचार के दौरान कुछ लोगों ने धावा बोल दिया.

केरल विधानसभा चुनाव 2026 जोर-शोर से चल रहा है. इसी चुनाव प्रचार के दौरान केरल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के काफिले पर चुनाव प्रचार के दौरान कुछ लोगों ने धावा बोल दिया.

केरल विधानसभा चुनाव 2026 प्रचार के दौरान मलप्पुरम जिले के वंडूर में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमलावरों ने हमला कर दिया. शुक्रवार शाम करीब 7 बजे चेल्लीथोड इलाके में यह घटना घटी, जब थरूर यूडीएफ उम्मीदवार एपी अनिल कुमार के समर्थन में प्रचार करने जा रहे थे. 

घटना का पूरा विवरण

दो कारों में सवार करीब 8 लोगों ने थरूर की गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया. हमलावरों ने कार के शीशे पीटे, गाली-गलौज की और थरूर के गनमैन के साथ मारपीट की. गनमैन ने बीच-बचाव किया तो उसके साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई. थरूर पहले वाहन में थे और वे बाल-बाल बच गए. घटना के बाद गनमैन ने मोहननगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. 

केरल में 9 अप्रैल को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव हैं. वोट गिनती 4 मई को होगी. प्रचार चरम पर होने से सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं. थरूर ने घटना पर प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन स्थानीय नेताओं ने इसे राजनीतिक साजिश बताया.

पुलिस की कार्रवाई

हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मुख्य आरोपी उमर (कालिकावु निवासी) को गिरफ्तार कर लिया. दो कारें जब्त की गईं, जबकि अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया. पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ. मलप्पुरम पुलिस ने बताया कि यह काफिले को रोकने और गनमैन पर हमले का मामला है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हमला पूर्व नियोजित था या सड़क विवाद से उपजा. कांग्रेस ने इसे चुनावी हिंसा करार दिया है. यह घटना केरल की शांतिपूर्ण छवि पर सवाल उठाती है. पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है. आगे की जांच जारी है. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

ICC T20I Ranking: भारत से छिना नंबर-1 का ताज, क्या सूर्य कुमार यादव को बाहर कर गौतम गंभीर ने कर दी बड़ी गलती?

ICC T20I Ranking: भारत अब T20I रैंकिंग में दुनिया की नंबर-1 टीम नहीं है.इंग्लैंड T20I…

Last Updated: September 20, 2026 08:36:31 IST

Hanuman Ansh Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 44वें दिन कमाई में 95% का जबरदस्त उछाल; तोड़े कई रिकॉर्ड

Hanuman Ansh Box Office Collection: हनुमान अंश’ ने शनिवार, 19 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर…

Last Updated: September 20, 2026 08:17:51 IST

Zia-ul-Haq Case: क्या था जियाउल हक हत्याकांड? जिससे राजा भैया को मिली राहत; CBI ने लिया बड़ा फैसला

Zia-ul-Haq Case: सीओ जियाउल हक हत्याकांड में राजा भैया को राहत मिली है. दोबारा जांच…

Last Updated: September 20, 2026 08:07:44 IST

Petrol, Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें आज का भाव

Petrol, diesel price in Delhi today:बेंगलुरु समेत दूसरे बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत ₹110.82…

Last Updated: September 20, 2026 08:07:04 IST

Bigg Boss 20 के सेट पर बिगड़ी Salman Khan की तबियत? सीना पकड़कर फर्श पर लेट गए भाई जान; तब आम्रपाली दुबे ने…

Salman Khan Heath Update: इस एपिसोड में सलमान खान काफी अग्रेसिव हो गए और शो…

Last Updated: September 20, 2026 07:55:03 IST