Leander Paes Joins BJP: भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस मंगलवार (31 मार्च, 2026) को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. इस घटनाक्रम को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले एक बेहद महत्वपूर्ण घटना के तौर पर देखा जा रहा है. कोलकाता में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ पेस की हालिया मुलाकात के बाद ये अटकलें लगाई जा रही थी कि वो बहुत जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.
बीजेपी में शामिल होने के लिए लिएंडर पेस के फैसले का समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण है. पार्टी की राजनीति पेस के लिए कोई नया क्षेत्र नहीं है; वह इससे पहले 2021 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़े थे. 2022 के गोवा विधानसभा चुनावों के दौरान, उन्होंने टीएमसी की ओर से जोरदार प्रचार किया था. हालांकि, उन्होंने खुद कोई चुनाव नहीं लड़ा था.
लिएंडर पेस ने क्या कहा?
बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि यह मेरी ज़िंदगी का एक बड़ा दिन है. मैं पीएम मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन जी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा. यह मेरे लिए खेल और युवाओं की सेवा करने का एक बड़ा मौका है. मैंने 40 साल तक देश के लिए खेला, अब युवाओं की सेवा करने का समय है. ‘खेलो इंडिया’ आंदोलन और TOPS योजना सचमुच बहुत बढ़िया हैं. मैं जानता हूं कि किरेन रिजिजू जी ने टोक्यो ओलंपिक में हमारे दल के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए कितने जुनून से काम किया है.
#WATCH | Delhi | Former ace Tennis star Leander Paes joins the BJP. He says, “It is a big day in my life. I would like to thank PM Modi, Amit Shah ji and Nitin Nabin ji. This is a big opportunity for me to serve sports and youth…I played for the country for 40 years, now it’s… pic.twitter.com/BgSwHBB5p3
— ANI (@ANI) March 31, 2026
लिएंडर पेस कौन हैं?
लिएंडर पेस भारतीय टेनिस के इतिहास के सबसे ज़्यादा सम्मान पाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने कई डेविस कप अभियानों में अहम भूमिका निभाई है. उनका मानना है कि अब आगे बढ़कर इस खेल (टेनिस) के भविष्य को संवारने का समय आ गया है. इसे हासिल करने के लिए भारत में उभरती हुई युवा प्रतिभाओं को निखारना हैं. इसके अलावा, जो पूर्व खिलाड़ी इस खेल से दूर हो गए हैं. उन्हें वापस खेल से जोड़ना जरूरी है.