Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Lucknow Father Murder: नीट को लेकर दबाव बना रहा था पिता, सौरभ राजपूत हत्याकांड से प्रेरित था आरोपी; जांच में हुआ खुलासा

Lucknow Father Murder: नीट को लेकर दबाव बना रहा था पिता, सौरभ राजपूत हत्याकांड से प्रेरित था आरोपी; जांच में हुआ खुलासा

लखनऊ न्यूज: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बेटे ने पिता की हत्या कर दी. जिसके बाद अब पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पिता बेटे पर नीट करने का दबाव बना रहा था. जबकि बेटा बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था. जिसको लेकर बेटा करीब एक साल से पिता की हत्या करना चाह रहा था.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 24, 2026 15:04:29 IST

Mobile Ads 1x1

लखनऊ फादर मर्डर न्यूज़: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से बेहद हैरान कर देने वाला सामने आया है. जहां एक बेटे ने पिता की हत्या कर दी. अब इस मामले में एक हैरान कर देने वाला सामने आया है. इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है. जिसमें जानकारी देते हुए बताया गया है कि लखनऊ में शुक्रवार (20 फरवरी, 2026) को 21 वर्षीय बेटे ने अपने पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए जो हथकंडा अपनाया गया. उसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे.

जानकारी के अनुसार, पिता की हत्या करने के बाद बेटे ने उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके एक नीले ड्रम में भर दिया. जानकारी सामने आ रही है कि पिता ने अपने बेटे को मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET देने के लिए कहा था, इस पर बहस के बाद ऐसा हुआ.

पिता की इस बात से नहीं था सहमत

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ में डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने कहा कि आरोपी जिसकी पहचान अक्षत के तौर पर हुई है, वह बीकॉम का छात्र है और वह अपने पिता की नीट देने की इच्छा से सहमत नहीं था और इसी बात पर बहस हुई थी, जिसके बाद अक्षत ने इस भयानक हृदयविदारक अपराध को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक, लखनऊ में यह भयानक हत्या मेरठ में मार्च 2025 में हुए ‘ब्लू ड्रम’ मर्डर केस से प्रेरित थी.

Lucknow Bomb Threat: लखनऊ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर पहुंची बम डिस्पोजल स्कवॉड की टीम

सौरभ राजपूत हत्याकांड से प्रेरित

मेरठ मर्डर केस में मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने महिला के पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी और उसके शरीर के 15 टुकड़े करके एक बड़े नीले ड्रम में भर दिया. फिर ड्रम को सीमेंट से सील कर दिया गया ताकि बदबू न आए और अपराध और शव का पता देर से चले. लखनऊ पुलिस के सूत्रों ने मीडिया को बताया कि उस आदमी ने सोशल मीडिया पर मेरठ ब्लू ड्रम केस के बारे में पढ़ा था और बार-बार होने वाली बहस की वजह से करीब एक साल से अपने पिता मानवेंद्र को मारने की प्लानिंग कर रहा था. जानकारी के अनुसार, इस घटना को लखनऊ के पॉश आशियाना इलाके में आरोपी के तीन मंजिला घर में अंजाम दिया गया.

पिता की राइफल छीनकर मारी गोली

आरोपी ने अपराध को अंजाम देने के लिए अपने पिता की लाइसेंसी राइफल का इस्तेमाल किया. पुलिस के एक बयान के मुताबिक, अक्षत ने गरमागरम बहस के बाद अपने पिता की राइफल छीन ली और उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. अक्षत ने अपनी बहन के सामने अपने पिता को मार डाला और कहा जाता है कि उसने उसे धमकी भी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा. डीसीपी ने कहा कि बहन ने पूरा वाकया देखा लेकिन उसे डरा-धमकाकर चुप करा दिया गया.

Lucknow Father Murder: पढ़ाई करने को कहा तो बेटे ने किया पिता का मर्डर, नीले ड्रम में शव लगाया ठिकाने!

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Lucknow Father Murder: नीट को लेकर दबाव बना रहा था पिता, सौरभ राजपूत हत्याकांड से प्रेरित था आरोपी; जांच में हुआ खुलासा

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 24, 2026 15:04:29 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS