Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > बवासीर के ऑपरेशन के बाद लोको पायलट को चाहिए थी छुट्टी, अधिकारी के सामने पैंट खोलकर दिखा दिया घाव; फिर भी नहीं हुआ अप्रूव

बवासीर के ऑपरेशन के बाद लोको पायलट को चाहिए थी छुट्टी, अधिकारी के सामने पैंट खोलकर दिखा दिया घाव; फिर भी नहीं हुआ अप्रूव

Loco Pilot Rajesh Meena: लखनऊ रेलवे डिवीजन में कार्यरत लोको पायलट राजेश मीणा ने बवासीर का ऑपरेशन कराया था. जिसके लिए आराम करने के लिए छुट्टी चाहिए थी. लेकिन उन्होंने अधिकारी के सामने पैंट खोलकर अपना घाव भी दिखा दिया. फिर भी उसे छुट्टी नहीं मिली.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: March 4, 2026 16:25:34 IST

Mobile Ads 1x1

उत्तर प्रदेश न्यूज: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, पूरा मामला यह है कि लखनऊ रेलवे डिवीजन में अनुसूचित जनजाति के एक लोको पायलट का बवासीर का ऑपरेशन हुआ था. जिसके घाव की वजह से उसे बैठने में दिक्कत हो रही थी. जिसको लेकर वो आराम करने के लिए छुट्टी लेना चाहता था. लेकिन लखनऊ रेलवे डिवीजन के एक अधिकारी ने छुट्टी देने से इन्कार कर दिया. जिसके बाद लोका पायलट ने अपना घाव दिखाने के लिए अधिकारी के सामने पैंट खोलकर अपने घाव तक दिखा दी. लेकिन अधिकारी फिर भी नहीं माना.

इस पूरे मामले को लेकर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) के नेताओं ने दावा किया कि अनुसूचित जनजाति के लोको पायलट राजेश मीणा के इस हताश कदम के बावजूद चीफ क्रू कंट्रोलर (CCC) रतन कुमार टस से मस नहीं हुए.

फिर भी नहीं मिली छुट्टी

मीणा ने अपना घाव दिखाने के लिए अधिकारी के सामने अपने पैंट तक उतार दिए. लेकिन फिर भी उन्हें आराम करने के लिए छुट्टी नहीं मिली. इसके बाद मीणा ने अपने समुदाय के एक यूनियन लीडर के माध्यम से सीनियर डिवीजन अधिकारियों से बात की, जिसके बाद उन्हें आराम करने के लिए छुट्टी मिली. इस घटना का एक वीडियो उनके साथियों ने रिकॉर्ड किया था. जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

पेट, सीना, गर्दन और चेहरा…देवर ने भाभी को किया लहूलुहान, खुद बचने के लिए पेड़ से लगाई फांसी; पति की उजर गई दुनिया

लंबे समय से बवासीर से पीड़ित थे राजेश मीणा

वायरल हो रहे इस कथित वीडियो में आराम करने के लिए छुट्टी नहीं मिलने पर मीणा और उनके साथियों से अधिकारी रतन कुमार से भिड़ते हुए देखा जा सकता है. आपकी जानकारी के लिए बात दें कि लोको पायलट राजेश मीणा उत्तर रेलवे लखनऊ डिवीजन की लखनऊ लॉबी में पोस्टेड हैं. वे लंबे समय से बवासीर से परेशान हैं. उनका डिवीजनल रेलवे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. जब उन्हें कोई आराम नहीं मिला तो उन्होंने एक आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह ली. उन्होंने सर्जरी की सलाह दी. राजेश मीणा का 22 फरवरी को ऑपरेशन हुआ. उन्हें 28 फरवरी तक छुट्टी मिल गई.

Lucknow News: रिवॉल्वर में एक गोली डालकर एक-दूसरे पर निशाना लगा रहे थे बच्चे, रशियन रूले गेम में उनैज की मौत

MORE NEWS