Loco Pilot Rajesh Meena: लखनऊ रेलवे डिवीजन में कार्यरत लोको पायलट राजेश मीणा ने बवासीर का ऑपरेशन कराया था. जिसके लिए आराम करने के लिए छुट्टी चाहिए थी. लेकिन उन्होंने अधिकारी के सामने पैंट खोलकर अपना घाव भी दिखा दिया. फिर भी उसे छुट्टी नहीं मिली.
लखनऊ रेलवे डिवीजन में कार्यरत लोको पायलट राजेश मीणा ने बवासीर का ऑपरेशन कराया था. जिसके लिए उसे छुट्टी चाहिए थी. अधिकारी के सामने पैंट खोलकर घाव दिखाने पर भी लोको पायलट को छुट्टी नहीं मिली.
उत्तर प्रदेश न्यूज: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, पूरा मामला यह है कि लखनऊ रेलवे डिवीजन में अनुसूचित जनजाति के एक लोको पायलट का बवासीर का ऑपरेशन हुआ था. जिसके घाव की वजह से उसे बैठने में दिक्कत हो रही थी. जिसको लेकर वो आराम करने के लिए छुट्टी लेना चाहता था. लेकिन लखनऊ रेलवे डिवीजन के एक अधिकारी ने छुट्टी देने से इन्कार कर दिया. जिसके बाद लोका पायलट ने अपना घाव दिखाने के लिए अधिकारी के सामने पैंट खोलकर अपने घाव तक दिखा दी. लेकिन अधिकारी फिर भी नहीं माना.
इस पूरे मामले को लेकर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) के नेताओं ने दावा किया कि अनुसूचित जनजाति के लोको पायलट राजेश मीणा के इस हताश कदम के बावजूद चीफ क्रू कंट्रोलर (CCC) रतन कुमार टस से मस नहीं हुए.
मीणा ने अपना घाव दिखाने के लिए अधिकारी के सामने अपने पैंट तक उतार दिए. लेकिन फिर भी उन्हें आराम करने के लिए छुट्टी नहीं मिली. इसके बाद मीणा ने अपने समुदाय के एक यूनियन लीडर के माध्यम से सीनियर डिवीजन अधिकारियों से बात की, जिसके बाद उन्हें आराम करने के लिए छुट्टी मिली. इस घटना का एक वीडियो उनके साथियों ने रिकॉर्ड किया था. जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल हो रहे इस कथित वीडियो में आराम करने के लिए छुट्टी नहीं मिलने पर मीणा और उनके साथियों से अधिकारी रतन कुमार से भिड़ते हुए देखा जा सकता है. आपकी जानकारी के लिए बात दें कि लोको पायलट राजेश मीणा उत्तर रेलवे लखनऊ डिवीजन की लखनऊ लॉबी में पोस्टेड हैं. वे लंबे समय से बवासीर से परेशान हैं. उनका डिवीजनल रेलवे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. जब उन्हें कोई आराम नहीं मिला तो उन्होंने एक आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह ली. उन्होंने सर्जरी की सलाह दी. राजेश मीणा का 22 फरवरी को ऑपरेशन हुआ. उन्हें 28 फरवरी तक छुट्टी मिल गई.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…