MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर में 2 चचेरी बहन घर से लापता थी. एक दिन नौगांव पुलिस स्टेशन पहुंचकर बयान दर्ज कराया कि हम दोनों बालिग हैं और हम दोनों ने शादी कर ली है. एक तरफ जहां अलीना ने हेमंत जोशी से शादी की और तो वहीं दूसरी तरफ शलीना ने प्रशांत जोशी से शादी कर ली है. इस मामले में परिजनों और युवतियों के बीच बातचीत के बाद दोनों ने माता-पिता के साथ जाने से इन्कार कर दिया.
मध्य प्रदेश के छतरपुर में 2 चचेरी बहनों ने हिंदू लड़कों से साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली है.
MP Crime News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक प्रेम कहानी का खुलासा पुलिस स्टेशन में हुआ. ये सुनकर भले ही आपको अजीब लगे लेकिन ये हकीकत है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छतरपुर जिले के नौगांव पुलिस स्टेशन में एक प्रेम कहानी का खुलासा तब हुआ जब 2 चचेरी बहनों में थानें में जाकर बयान दिया.
अलीना और शलीना 2 चचेरी बहनें 9 फरवरी से अपने घर से लापता थीं. दोनों अपने-अपने पार्टनर के साथ नौगांव पुलिस स्टेशन पहुंचीं और बताया कि हम दोनों नाबालिग हैं और हमने शादी कर ली है.
बताया जा रहा है कि दोनों युवतियों ने प्रशांत जोशी और हेमंत जोशी के साथ शादी कर ली है. दोनों पिछले 7 साल से प्रेम संबंधों में थे. 9 फरवरी को घर से लापता होने के बाद दोनों चचेरी बहनों ने 20 फरवरी को एक आर्य समाज मंदिर में हिंदूं रीति रिवाजों से शादी कर ली है. शादी के बाद शलीना ने अपना नाम बदलकर सानवी आर्या रख लिया है और अलीना ने भी अपना नाम बदल लिया है.
इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है. जिसमें थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि इन युवतियों के लापता होेने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर उन्हें दस्तयाब किया गया है. इसके अलावा, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है. थाने में परिजनों और युवतियों के बीच बातचीत हुई. इस बातचीत के दौरान दोनों बहनों से स्पष्ट किया कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से अपने पतियों के साथ रहना चाहती हैं. उन्होंने अपने माता-पिता के साथ घर जाने से इन्कार कर दिया.
टीआई वाल्मीकि चौबे के अनुसार, युवतियों के बयान आधिकारिक तौर पर दर्ज कर लिए गए हैं, यह एक महत्वपूर्ण कानूनी कदम है. उनकी उम्र की आधिकारिक पुष्टि करने के लिए उनके शैक्षणिक दस्तावेज़ (मार्कशीट) और आधार कार्ड का सत्यापन किया जा रहा है. चूंकि दोनों युवतियां बालिग हैं, इसलिए आगे की कानूनी कार्यवाही पूरी तरह से उनके दर्ज बयानों के आधार पर ही की जा रही है. फिलहाल, पुलिस दस्तावेज़ों की जांच कर रही है और स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है ताकि शांति और व्यवस्था बनी रहे.
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…