MP News: मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक भयंकरब सड़क हादसा हो गया, इस हादसे ने 9 लोगों की जान ले ली। झाबुआ के मेघनगर के पास बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में सीमेंट से भरी ट्रॉली एक ईको वैन पर पलट गई। इससे ईको में मौजूद 9 लोगों की मौत हो गई
India News (इंडिया न्यूज), MP News: मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक भयंकरब सड़क हादसा हो गया, इस हादसे ने 9 लोगों की जान ले ली। झाबुआ के मेघनगर के पास बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में सीमेंट से भरी ट्रॉली एक ईको वैन पर पलट गई। इससे ईको में मौजूद 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हैं। हादसे के वक्त ईको में कुल 11 लोग मौजूद थे. घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चीन घोंप रहा पाकिस्तान के पीठ पर छूरा, Shahbaz को नही लगी इस बात की भनक MP News (2) आधी रात हुई घटना यह दिल दहला देने वाला हादसा मंगलवार रात करीब 3 बजे हुआ। हादसे के बाद सूचना मिलने पर इलाके के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान एसपी भी वहां पहुंचे। घायलों को थांदला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईको में लोग बैठे थे, अचानक सीमेंट से भरी ट्रॉली उस पर पलट गई और अंदर बैठे लोगों को हिलने का मौका भी नहीं मिला। अधिकारी ने दी जानकारी पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए लोग एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में शादी समारोह का आयोजन किया गया था। सभी 11 लोग ईको वैन में सवार होकर लौट रहे थे। सजेली फाटक के पास निर्माणाधीन पुल के पास उनकी वैन एक ट्रॉली से टकरा गई। इसके बाद ट्रॉली उनकी कार पर पलट गई। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई। संबंधित खबरें अनुष्का शर्मा के इन टोटकों की वजह से कोहली की लगी नैय्या पार, पत्नी ने जब-जब किया ये काम, हर कोई जपने लगा विराट का नाम
Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…
Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…
Bomb Threat: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी…
India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…
Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…