MP Latest News: शिवपुरी के पिछोर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बीजेपी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. हालांकि, उनका कहना है कि उन्हें अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है.
बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी और उनके बेटे
MP News: शिवपुरी के पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उनसे तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है. मामला पुलिस अधिकारी पर विवादित टिप्पणी से जुड़ा है, जिसके बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.
बताया जा रहा है कि करैरा क्षेत्र में विधायक के बेटे के वाहन से हुए सड़क हादसे के बाद विधायक ने पुलिस अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस पूरे घटनाक्रम पर पार्टी नेतृत्व ने संज्ञान लिया है. वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी प्रदेश संगठन से रिपोर्ट तलब की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई.
विधायक प्रीतम लोधी का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है. नोटिस मिलने के बाद वे पार्टी के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे और उचित जवाब देंगे.
विपक्ष का हमला नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “जो पार्टी कांग्रेस पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाती थी, आज उसी के मंत्री और विधायक कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं.”
विवाद की वजह दरअसल, 16 अप्रैल को करैरा में विधायक के बेटे की थार गाड़ी से बाइक सवार और पैदल चल रही महिलाओं को टक्कर लगने से पांच लोग घायल हो गए थे. पुलिस ने आरोपी दिनेश लोधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वाहन जब्त किया था.
बाद में वाहन में हूटर और काली फिल्म मिलने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान भी किया गया. इसी दौरान सामने आए एक वीडियो में विधायक प्रीतम लोधी एसडीओपी पर विवादित टिप्पणी करते नजर आए, जिससे मामला और गरमा गया.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…
Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…
Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…
Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…