Chhatarpur Viral Video: मध्य प्रदेश के छतरपुर में बीच सड़क पर महिला-पुरुष में जमकर हुई हाथपाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सड़क पर भिड़े लड़का-लड़की, वीडियो वायरल
Chhatarpur Viral Video: मध्य प्रदेश के छतरपुर में बीच सड़क पर महिला-पुरुष में जमकर हाथपाई हुई. दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर थप्पड़ बरसाए. इस दौरान एक शख्स ने दोनों के बीच जारी मारपीट को अपने कैमरे में कैद कर लिया. इसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला और पुरुष ने एक-दूसरे पर दनादन थप्पड़ बरसाए. पुरुष ने तो कई बार महिला के मुंह पर कोहनी भी मारी. महिला और पुरुष का आपस में क्या संबंध है. इस बार में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कुछ लोगों को कहना है कि दोनों पति-पत्नी हैं. रात को किसी बात पर बहस हुई और दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे. पहली नजर में यही लग रहा है कि महिला और पुरुष दोनों पति-पत्नी नहीं है, ये दोनों जानकार लग रहे हैं. किसी बात पर मतभेद हुआ, जिसके बाद दोनों में हाथापाई शुरू हो गई.
छतरपुर में पति-पत्नी द्वारा एक-दूसरे को छप्पड़ मारने का मामला शहर में बीच सड़क का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आधी रात में पहले तो युवक ने महिला को एक मुक्का मारा. इसके बाद महिला ने हाथ घुमा कर युवक को मुक्का दे दिया. बताया जा रहा है कि पीछे से आ रही एक कार सवार ने सड़क पर महिला और पुरुष के बीच विवाद देखा तो इसका वीडियो बना लिया. अब यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को देख मजे ले रहे हैं और प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
वीडियो सोर्स: नवभारत टाइम्स
यह पूरा मामला छतरपुर जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार क्षेत्र का बताया जा रहा है कि. शुरुआत में महिला और पुरुष के बीच सामान्य बातें चलीं, लेकिन कुछ देर बाद सड़क पर ही हिंसक झड़प हो गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात गाली-गलौज से शुरू होकर मारपीट तक जा पहुंची.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला एक बार पलटकर पीछे देखती है. उसे यह भी एहसास हो जाता है कि कोई उनकी लड़ाई का वीडियो बना रहा है, लेकिन वह नहीं रुकती. इतना ही नहीं वह तो अगले ही पल साथ में चल रहे पुरुष के मुंह पर थप्पड़ भी बरसाती है. यह सिलसिला काफी देर तक जारी रहता है.
Vijay Antony daughter Meera: विजय एंटनी की पत्नी फातिमा ने फिल्म 'अप्पा कुट्टी' के प्री-रिलीज…
Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…
Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…
Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…
Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…
Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…