Ghar Me Kahan Par Lagaye AC: गर्मी का मौसम आ गया है ऐसे में लोग एसी का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बहुत बार ऐसा होता है कि एसी लगने के बाद भी कमरा उतना ठंडा नहीं होता और उसका कारण है एसी लगाने की जगह. आइए जानते हैं कि घर में कहां पर एसी लगाने से कमरा ज्यादा ठंडा होता है-
Best AC Placement | Ghar Ke Kis Kone Me AC Karega Jyada Cooling: आज के समय में एयर कंडीशनर (AC) लोगों की जरूरत बन गई है क्योंकि अब गर्मी ज्यादा पड़ने लगी है. लेकिन सिर्फ AC खरीद लेना ही पर्याप्त नहीं है, उसे सही जगह पर लगाना भी उतना ही जरूरी है. यदि AC को सही जगह पर नहीं लगाया, तो उसकी कूलिंग प्रभावित हो सकती हैं. आइए जानते हैं कि किस जगह पर एसी लगाने से कमरा होगा ज्यादा ठंडा.
यदि संभव हो, तो अपने AC यूनिट को घर की उत्तर (North) या पूर्व (East) दिशा में लगाना सबसे अच्छा माना जाता है. इसका मेन कारण ये है कि इन दिशाओं में सीधी धूप कम पड़ती है, खासकर दिन के सबसे गर्म समय में. जब AC यूनिट छाया में रहता है, तो उसे कमरे को ठंडा करने के लिए कम मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और कूलिंग बेहतर मिलती है.
AC को ऐसी जगहों पर नहीं लगाना चाहिए जहां आसपास ज्यादा गर्मी उत्पन्न होती हो. उदाहरण के लिए, बल्ब, फ्रिज, टीवी या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण. ये सभी गर्मी छोड़ते हैं, जिससे AC का सेंसर कमरे के तापमान को सही तरीके से नहीं माप पाता और कमरा अच्छे से ठंडा नहीं होता है.
AC की कूलिंग के लिए ये जरूरी है कि उसकी हवा पूरे कमरे में आसानी से फैल सके. इसलिए इसे ऐसी जगह पर लगाएं जहां उसके सामने कोई रुकावट न हो. जैसे कि अलमारी, दरवाजे या बड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के ऊपर AC लगाना सही नहीं हैय इससे हवा का प्रवाह बाधित होता है और कमरे को ठंडा होने में ज्यादा समय लगता है.
AC को दीवार पर जितना ऊंचा लगाया जाए, उतना ही अच्छा होता है. इसका वैज्ञानिक कारण ये है कि गर्म हवा ऊपर की ओर जाती है. जब AC ऊपर लगाया जाता है, तो वो गर्म हवा को जल्दी ठंडा कर पाता है और पूरे कमरे में ठंडक तेजी से फैलती है.
AC की सही प्लेसमेंट न केवल उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाती है, बल्कि आपके बिजली बिल को भी कंट्रोल रखने में मदद करती है. यदि आप ऊपर बताए गए सुझावों का पालन करते हैं, तो आपका AC बेहतर प्रदर्शन करेगा और आपको लंबे समय तक संतुष्टि देगा.
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…