<

Chhatarpur News: दवाइयों से लेकर दस्तावेज तक, छतरपुर के जिला अस्पताल में इस छोटी सी चीज ने किया नाक में दम

Rat Menace in Chhatapur Hospital: छतरपुर का जिला अस्पताल इन दिनों चूहों के आतंक से जूझ रहा है। चूहों के कारण दवाइयां और दस्तावेज सारे खराब हो चुके हैं।

Chhatarpur hospital rat menace: मध्य प्रदेश (Madhya pradesh)  के छतरपुर (Chhattarpur) में जिला अस्पताल (District Hospital) मरीजों के इलाज और सुरक्षित देखभाल के लिए जाना जाता हैं मगर इन दिनों यहां एक अजीबोगरीब और चिंताजनक समस्या से लोग जूझ रहे हैं। जो कि चूहों का आतंक हैं, जी हां चूहों का आतंक। आलम यह हैं कि बच्चा वार्ड और माताओं के वार्ड में भर्ती औरते अपने बच्चों को गोद में चिपकाए रखने को मजबूर हो गई हैं।

दवाइयों और दस्तावेजों को चूहों ने कुतरा

अस्पताल के भीतर चूहों का यह उत्पात केवल वार्डों तक ही सीमित नहीं है। दवाइयों से भरी अलमारियों में चूहे घुस जाते हैं और रिकॉर्ड रूम में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कुतर डालते हैं। इससे डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का कामकाज भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। स्टाफ की मानें तो दहशत और गंदगी के बीच काम करना बेहद मुश्किल हो गया है।

डेढ़ साल पहले प्राइवेट कंपनी को दिया था ठेका

करीब डेढ़ साल पहले इस समस्या को दूर करने के लिए अस्पताल प्रबंधन (Hospital Management) ने डेढ़ लाख रुपये की लागत से एक प्राइवेट कंपनी को चूहों को भगाने और खत्म करने का ठेका दिया था। मगर, न तो ठेकेदार के काम का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध है और न ही इसका कोई असर आज अस्पताल में दिखाई देता है। ठेके की अवधि भी अब पूरी हो चुकी है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।

हालात को देखते हुए जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. शरद चौरसिया ने तुरंत कदम उठाए हैं। उन्होंने सफाईकर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि चूहों को पकड़ने और भगाने का काम तत्काल शुरू किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने नया टेंडर जारी करने की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी है, ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान खोजा जा सके।

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Delhi Gold Price 4 April: सोने की कीमतों ने बढ़ाई धड़कनें! दिल्ली के नए रेट्स देंगे मुनाफा या देंगे बड़ा झटका?

Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…

Last Updated: April 4, 2026 10:57:34 IST

आज चांदी का भाव 4 अप्रैल 2026: चांदी के दाम पर सस्पेंस हाई! आज मिलेगी राहत या जेब पर पड़ेगा बड़ा झटका?

Silver Price Today: दिल्ली में चांदी की दरें आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ-साथ बदलती…

Last Updated: April 4, 2026 10:53:44 IST

DC vs MI  Live Streaming: घर और सफर के दौरान भी देख सकेंगे IPL के मैच, नोट करें तरीका

DC vs MI  Live Streaming : टीवी चैनल के साथ-साथ ऐप पर भी आप मैच का…

Last Updated: April 4, 2026 10:39:51 IST

Aadhaar-PAN Mismatch: पैन कार्ड और आधार में डिटेल्स अलग हैं? तुरंत करें फिक्स, स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Aadhaar Card Mismatch: यदि आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड पर लिखा नाम आपस में…

Last Updated: April 4, 2026 10:33:52 IST

केरल विधानसभा चुनाव: मलप्पुरम में शशि थरूर के काफिले पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर…

Last Updated: April 4, 2026 10:29:39 IST

Gold Rate Today 4 April 2026: सोने की कीमतों में जबरदस्त उलटफेर! आज खरीदें या रुकें, जानें क्या कहता है ताजा भाव

Gold Price 24,22,18 Carat Today 4 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…

Last Updated: April 4, 2026 10:30:41 IST