<

कुलदीप यादव जिस होटल से शादी कर रहे, उसका खर्च कितना आता है? क्या है सुविधाएं, क्यों है वेडिंग के लिए खास

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep yadav Marriage) अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. टीम इंडिया के इस चाइनामैन गेंदबाज की शादी 14 मार्च को मसूरी के मशहूर लग्ज़री होटल द सेवॉय में होने जा रही है.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep yadav Marriage) अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. टीम इंडिया के इस चाइनामैन गेंदबाज की शादी 14 मार्च को मसूरी के मशहूर लग्ज़री होटल द सेवॉय में होने जा रही है. पहाड़ों के बीच स्थित यह ऐतिहासिक होटल अपनी शाही डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए जाना जाता है. आइए जानते हैं इस होटल में क्या क्या सुविधाएं हैं और ये होटल इतना मशहूर क्यों है, इसमें शादी करने का कितना खर्चा आता है?
उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में मौजूद आईटीसी सेवॉय कई बड़ी शादियों और खास आयोजनों के लिए लोकप्रिय है. यही वजह है कि कुलदीप यादव ने भी अपनी शादी के लिए इसी शानदार वेन्यू को चुना है. बताया जा रहा है कि इस समारोह में क्रिकेट, राजनीति और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं.

कितना खर्चा आता है?

अगर यहां शादी के खर्च की बात करें तो आईटीसी सेवॉय मसूरी में डेस्टिनेशन वेडिंग का बजट काफी बड़ा होता है. आम तौर पर 2 रात और 3 दिन के वेडिंग पैकेज की शुरुआत करीब 65 लाख रुपये से होती है. इस पैकेज में लगभग 150 से 180 मेहमानों के लिए आलीशान कमरे, भोजन और वेडिंग वेन्यू शामिल होते हैं. हालांकि डेकोरेशन, संगीत, एंटरटेनमेंट और अन्य खास इंतजामों के साथ पूरा बजट 70 लाख से 1 करोड़ रुपये या उससे अधिक तक पहुंच सकता है. रिपोर्ट के अनुसार कुलदीप ने अपनी शादी में करीब 3-4 करोड़ रुपए खर्च किए हैं.

होटल में सुविधाएं

इस होटल की खासियत इसकी शानदार लोकेशन और लग्ज़री सुविधाएं हैं. यहां मेहंदी, हल्दी, संगीत और मुख्य विवाह समारोह के लिए अलग-अलग खूबसूरत लॉन और हॉल मौजूद हैं. पहाड़ों के बीच होने वाली शादी का नजारा इसे और भी खास बना देता है. इसके अलावा मेहमानों के लिए भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों के साथ-साथ उत्तराखंड के पारंपरिक पकवान भी परोसे जाते हैं. लोकेशन की बात करें तो यह होटल देहरादून से करीब 34 किलोमीटर और जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST