Madhya Pradesh: फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर आए बदमाशों ने ठेकेदार के घर से करीब 82 लाख रुपये का सोना और कैश लूट कर ले गए हैं. यह वारदात मध्यप्रदेश के धार जिले की बाग तहसील की है. हुआ कुछ ऐसा की, बदमाश खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर बताकर घर में घुसे और रेड का डर दिखाकर सामान लेकर भाग निकलने में कामयब रहें. घटना के बाद पूरे बाग क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है.
आयकर अधिकारियों का वेश धारण किए घर में घुसे
पुलिस ने बताया कि आयकर अधिकारियों का वेश धारण किए एक गिरोह ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के धार में एक ठेकेदार के घर में काले धन की जांच के बहाने घर में घूसे थे और लगभग 50 तोला सोना और कई लाख रुपये नकद चुरा कर ले गए.
पुलिस अधीक्षक (एसपी) मयंक अवस्थी ने पत्रकारों को बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर बाग क्षेत्र के ब्राह्मण मोहल्ला में सुबह 9.30 बजे के करीब हुई है.
7-8 लोग बिना नंबर प्लेट वाली सफेद SUV में आए
पुलिस के अनुसार, सात से आठ लोगों का एक गिरोह बिना नंबर प्लेट वाली एक सफेद एसयूवी में आया और मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के ठेकेदार राजकुमार मालवीय के घर में यह दावा करते हुए घुस गया कि उन्हें काले धन की मौजूदगी के संबंध में शिकायत मिली है.
इन गिरोह के दो सदस्यों ने खाकी वर्दी पहनी हुई थी. उन्होंने अलमारियां तोड़कर लगभग 50 तोला सोने के गहने, कई लाख नकद रुपये और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए.
पुलिस जांच जारी है
एसपी ने कहा, आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं. क्राइम ब्रांच भी जांच कर रही है. लूटे गए सोने और कैश की सही जानकारी का पता परिवार द्वारा नुकसान का आकलन पूरा होने के बाद ही पत चलेगा.