<

MP: रीवा में दहेज के लालच ने ले ली बेटी की जान, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

Rewa News: मृतका के पिता ने रोते हुए प्रशासन को बताया कि उनकी बेटी की मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश है. उन्होंने आरोप लगाया कि शशि के पति, सास, ननद और ननद के पति ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा और फिर शव को कुटिया में टांग दिया.

MP News: रीवा जिले के बेला गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दहेज के लालच ने एक बेटी की जान ले ली. मृतका शशि के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं. इस घटना ने एक बार फिर समाज में व्याप्त दहेज जैसी कुप्रथा की कड़वी हकीकत को उजागर कर दिया है.

परिजनों के अनुसार शशि की शादी बड़े सपनों के साथ हुई थी, लेकिन ससुराल पहुंचते ही खुशियों की जगह दहेज की मांग ने ले ली. आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. लगातार बढ़ते दबाव और उत्पीड़न के बीच शशि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया.

बेटी की मौत प्राकृतिक नहीं- मृतका के पिता

मृतका के पिता ने रोते हुए प्रशासन को बताया कि उनकी बेटी की मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश है. उन्होंने आरोप लगाया कि शशि के पति, सास, ननद और ननद के पति ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा और फिर शव को कुटिया में टांग दिया. पिता का कहना है कि शशि के पूरे शरीर, विशेषकर हाथ, पैर, कमर और चेहरे पर चोट के गहरे निशान हैं, जो साफ तौर पर मारपीट की ओर इशारा करते हैं.

पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि दोषियों को जल्द से जल्द जेल भेजा जाए ताकि उनकी बेटी को इंसाफ मिल सके.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST