<

Gwalior में अंबेडकर प्रतिमा विवाद पर सख्त पहरा, धारा 163 लागू, जवान तैनात

Gwalior Ambedkar Statue Controversy: ग्वालियर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर जो विवाद छिड़ा था, उस पर अब अंबेडक समर्थकों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी, जिसपर शहर में अब धारा 163 लागू हुआ है.

Gwalior Ambedkar Supporters Protest: मध्य प्रदेश के शहर ग्वालियर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर छिड़ा विवाद अब एक बड़े टकराव की स्थिति में पहुंच गया है. शहर में तनावपूर्ण माहौल के बीच प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू करते हुए पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया है. एहतियातन धारा 163 लागू की गई है और 4 हजार से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है.

6 महीने पुराना विवाद बना बड़ा मुद्दा

यह विवाद कोई अचानक भड़की घटना नहीं, बल्कि छह महीने पुरानी बहस का परिणाम है. ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर वकीलों के दो गुटों में मतभेद शुरू हुआ था. एक पक्ष जहां प्रतिमा स्थापित करने का समर्थन कर रहा था, वहीं दूसरा धड़ा इसके सख्त खिलाफ था. इस मतभेद ने धीरे-धीरे अदालत परिसर से निकलकर सड़कों तक रूप ले लिया और राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के जुड़ने से मामला और गर्मा गया.

आपत्तिजनक टिप्पणी ने बढ़ाया तनाव

विवाद में तब और आग लगी जब बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा द्वारा डॉ. अंबेडकर के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वायरल हो गई। इसके बाद समर्थक संगठनों—जिनमें भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी शामिल हैं ने 15 अक्टूबर को ग्वालियर में बड़े आंदोलन की चेतावनी दे दी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर पर सख्त कर दिया.

 सोशल मीडिया पर भी निगरानी

संभावित प्रदर्शन और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए 3 हजार स्थानीय पुलिसकर्मी और 800 बाहरी सुरक्षा बल शहर के कोने-कोने पर तैनात कर दिए गए हैं. बाजार, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी की जा रही है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर है अब तक 500 से अधिक भड़काऊ पोस्ट हटाई जा चुकी हैं और 100 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किया गया है. सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. 

ग्वालियर की सीएसपी हिना खान ने बताया कि शहर में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी. पुलिस लगातार गश्त कर रही है और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.

सीमाओं पर भी हुई नाकेबंदी

सिर्फ शहर के भीतर ही नहीं, बल्कि इसकी सीमाओं पर भी पुलिस ने सख्त चौकसी बरती है. शिवपुरी, मुरैना, भिंड और झांसी की ओर से आने वाले सभी हाईवे मार्गों पर नाकेबंदी की गई है. हर वाहन और संदिग्ध व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है ताकि किसी बाहरी उपद्रवी तत्व की घुसपैठ न हो सके.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST

CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मां जैसी दौलत…’

CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…

Last Updated: November 20, 2026 19:46:29 IST

Aishwarya Rai Bodyguard: सलमान खान से ऐश्वर्या राय को बचाने के लिए रखा गया था बॉडीगार्ड? केतन कराडे ने सुनाया पुराना किस्सा

Aishwarya Rai Bodyguard: अभिनेता और बॉडीबिल्डर केतन कराडे ने दावा किया है कि करीब 20…

Last Updated: November 20, 2026 19:27:59 IST

Tulsi Vivah Katha in Hindi: क्यों हुआ था माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह? पढ़ें पूरी कथा

Tulsi Vivah Katha in Hindi: जानें माता तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह की पौराणिक…

Last Updated: November 20, 2026 19:17:12 IST

Kal Ka Kumbh Rashifal 21 November 2026: शनिवार को करियर में मिलेगा सहयोग, धन के मामले में रहें सतर्क

Kal Ka Kumbh Rashifal 21 November 2026: शनिवार को कुंभ राशि वालों का करियर, कारोबार,…

Last Updated: November 20, 2026 18:38:34 IST