<

कुक की नौकरी करने वाले को क्यों मिला करोड़ों का नोटिस? मामला जान दंग रह जाएंगे

Gwalior News: ग्वालियर स्थित टोल प्लाजा पर कुक की नौकरी करने वाले एक युवकों को आयकर विभाग ने करोड़ों रुपए जमा करने का नोटिस भेजा है।

Gwalior Cook Income Tax Notice: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक साधारण युवक की जिंदगी अचानक उस समय उलट-पुलट हो गई, जब आयकर विभाग ने उसे 46 करोड़ रुपये जमा करने का नोटिस थमा दिया। टोल प्लाजा पर कुक की नौकरी करने वाला यह युवक अब न केवल सदमे में है, बल्कि न्याय की गुहार लगाते हुए अदालत तक पहुंच चुका है।

नोटिस से फैला हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, टोल प्लाजा पर काम करने वाला रविंद्र, महज 8 हजार रुपये महीने की सैलरी पर गुजारा करता है। लेकिन हाल ही में उसे इनकम टैक्स विभाग से एक नोटिस मिला जिसमें कहा गया कि उसके नाम से 46 करोड़ रुपये का लेन-देन दर्ज है और अब उसे यह रकम चुकानी होगी। नोटिस में रकम जमा न करने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई।

मदद के लिए दर-दर भटका युवक

नोटिस मिलने के बाद रविंद्र और उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घबराए हुए रविंद्र ने पहले स्थानीय पुलिस से मदद मांगी, फिर साइबर सेल, क्राइम ब्रांच और यहां तक कि एसपी कार्यालय तक गुहार लगाई। लेकिन हर जगह उसे निराशा ही हाथ लगी। पुलिस ने साफ कह दिया कि मामला दिल्ली से जुड़ा है, इसलिए ग्वालियर पुलिस इसमें कुछ नहीं कर सकती।

रविंद्र ने बताया कि बिहार के रहने वाले शशिभूषण राय नामक व्यक्ति ने नौकरी के दौरान उसे अपने झांसे में लिया और दिल्ली स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में उसके नाम से खाता खुलवाया। इसी खाते से करोड़ों रुपये का अवैध लेन-देन किया गया, जिसका जिम्मेदार अब रविंद्र को ठहराया जा रहा है।

कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

जब किसी भी सरकारी एजेंसी से न्याय नहीं मिला तो अंततः रविंद्र ने अपने वकील प्रद्युम्न सिंह भदौरिया के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। वकील का कहना है कि यह मामला साफतौर पर फर्जीवाड़े का है और जिम्मेदार असली अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय एक निर्दोष युवक को फंसाया जा रहा है।

सवालों के घेरे में सिस्टम

इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं जिसमें आखिरकार 8 हजार रुपये कमाने वाला एक साधारण कर्मचारी कैसे 46 करोड़ रुपये का मालिक बताया जा रहा है? क्या बैंक और इनकम टैक्स विभाग की जांच प्रणाली इतनी लापरवाह है कि कोई भी फर्जी अकाउंट खोलकर करोड़ों का लेन-देन कर सकता है? और सबसे अहम, क्या इसमें PNB बैंक, दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत को नज़रअंदाज़ किया जा सकता है?

 
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Disha Salian Case: दिशा शालियान केस में फिर गरमाई सियासत, CBI की FIR में उद्धव-आदित्य ठाकरे समेत कई बड़े नाम; जानें कौन-कौन शामिल?

Disha Salian Case: दिशा शालियान मौत मामले में फिर हलचल बढ़ गई है. सीबीआई ने…

Last Updated: September 14, 2026 15:00:28 IST

6 साल का रिश्ता,होटल में दुष्कर्म और फिर धमकी! मोहम्मद शमी के भाई के खिलाफ FIR से मचा हड़कंप

FIR Registered against Mohammed Shami brother Kaif: लखनऊ के अखियाना थाने में दर्ज FIR के…

Last Updated: September 14, 2026 14:59:33 IST

IND vs AFG 2nd T20I: दूसरे मैच से कटेगा संजू सैमसन का पत्ता? वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा ओपनिंग का मौका!

IND vs AFG 2nd T20I: पहले मैच में धमाकेदार जीत के बाद क्या भारतीय टीम…

Last Updated: September 14, 2026 14:53:02 IST

Rajasthan Municipal Election Result: निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, 3181 वार्डों में जीत; जानें कांग्रेस कितनी पीछे

Rajasthan Nikay Chunav 2026 Updates: राजस्थान म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल…

Last Updated: September 14, 2026 15:11:11 IST

Ghaziabad: मारपीट में बदल गया छोटा-सा विवाद! पालतू कुत्ते की वजह से लिफ्ट में दो महिलाओं में हो गई हाथापाई, CCTV में कैद हुई घटना

गाजियाबाद की एक ऊंची इमारत में लिफ्ट में चढ़ते समय पालतू कुत्ते को लेकर दो…

Last Updated: September 14, 2026 14:43:02 IST

पेट में दो बच्चे…अस्पताल में दर-दर भटकी महिला; नहीं मिला इलाज; फिर जो हुआ

Uttarakhand News: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में 24 साल गर्भवती महिला को इलाज के लिए कई…

Last Updated: September 14, 2026 14:26:45 IST