<

नेपाल में तख़्तापलट पर मंत्री दयाशंकर मिश्र का बड़ा बयान, कहा- लोकतंत्र के लिए ठीक नही पड़ोसी देशों की अस्थिरता

UP Minister Dayashankar Mishra: पड़ोसी देश नेपाल में हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता के बाद हुए तख़्तापलट पर मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ का बड़ा बयान सामने आया है।

Dayashankar Mishra on Nepal Coup: नेपाल में हाल ही में हुई हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता के बीच तख़्तापलट की घटनाओं ने पूरे दक्षिण एशिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस विषय पर उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने बलिया में मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पड़ोसी देशों की अस्थिरता लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है, लेकिन भारत पर इसका कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि यहां एक मजबूत और स्थिर सरकार है।

लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय

मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने नेपाल की हालिया घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र विरोधी गतिविधियां किसी भी पड़ोसी देश के लिए शुभ संकेत नहीं होतीं। उन्होंने कहा कि जब हमारे पड़ोसी देश अस्थिर होते हैं तो यह चिंता का विषय बनता है। हालांकि भारत जैसे लोकतांत्रिक और सशक्त देश पर इसका कोई असर नहीं पड़ता। हमारे पास एक मजबूत नेतृत्व और संतुष्ट नागरिक हैं।

भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

नेपाल में हुई हिंसक झड़पों और तख़्तापलट की स्थिति के दौरान भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार हर परिस्थिति में अपने नागरिकों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यदि नेपाल से भारतीयों को सुरक्षित निकालने की ज़रूरत पड़ती है तो भारत सरकार तुरंत कदम उठाएगी। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध के समय चलाए गए सफल अभियान का उदाहरण देते हुए कहा कि दुनिया में जहां भी कोई भारतीय मौजूद है, उसकी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति इतनी मज़बूत है कि हर भारतीय खुद को सुरक्षित महसूस करता है।

अस्थिर पड़ोसियों के लिए दिया संदेश

मंत्री ने आगे कहा कि भारत की स्थिरता ही पूरे क्षेत्र को एक संदेश देती है। उन्होंने कहा कि भारत आज आत्मनिर्भर है और नागरिक सरकार पर विश्वास करते हैं। ऐसे में चाहे बांग्लादेश में राजनीतिक हलचल हो या नेपाल में हिंसा, भारत अपने दम पर आगे बढ़ रहा है और मजबूत लोकतंत्र की मिसाल कायम कर रहा है।
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST