<

MP: इंस्पेक्टर ने विधवा महिला को बनाया दोस्त, फिर सोया साथ, कुछ महीने बाद हो गया ये कांड, अब नहीं उठा रहा फोन

MP Crime News: एमपी के ग्वालियर में एक बुटीक चलाने वाली महिला से रेप का मामला सामने आया है. झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुरम की रहने वाली महिला की ओर से आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराए जाने के बाद उसका मेडिकल कराया जा रहा है. हालांकि, अभी तक आरोपी को पकड़ा नहीं गया है.

MP Crime: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक इंस्पेक्टर ने ऐसा कांड कर दिया है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. तिघरा स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में तैनात इंस्पेक्टर रूपेश शर्मा ने एक बुटीक संचालिका को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए वहीं जब महिला प्रेग्नेंट हो गई तो शादी से मुकर गया. इस मामले में महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

बताया जा रहा है कि आरोप इंस्पेक्टर काफी समय से महिला के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था. इस दौरान उसने कई बार शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए, जिसकी वजह से वह गर्भवती हो गई. पीड़िता 8 माह की गर्भवती है.

अब तक पकड़ा नहीं गया आरोपी

झांसी रोड थाना क्षेत्र में आने वाले हरिशंकरपुरम की रहने वाली महिला बुटीक चलाती है. महिला की ओर से पुलिस में मामला दर्ज कराए जाने के बाद उसका मेडिकल कराया जा रहा है. हालांकि, अभी तक आरोपी को पकड़ा नहीं गया है. 

पति के निधन के बाद महिला की हुई इंस्पेक्टर से दोस्ती

जानकारी के मुताबिक महिला के पति का निधन कुछ समय पहले हो चुका है. पति के निधन के बाद उसकी दोस्ती इंस्पेक्टर रूपेश शर्मा से हो गई. इसके बाद उसके संबध बने और वह गर्भवती हो गई. पीड़िता ने बताया कि उसके बाद रूपेश ने दूरी बना ली. उसके फोन उठाना बंद कर दिए. धमकाना शुरू कर दिया.

पहले से दो बच्चों का पिता है आरोपी इंस्पेक्टर

वहीं रूपेश शर्मा के बारे में बताया जा रहा है कि वह पहले से दो बच्चों का पिता है. पीड़िता के भी पहले से एक बेटा है. झांसी रोड थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर रूपेश शर्मा पर शादी का झांसा देकर रेप करने की धारा में एफआइआर दर्ज कर ली है.

आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे- एसएसपी

इस मामले पर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि पीटीएस में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक पर लिव-इन पार्टनर द्वारा रेप की एफआइआर दर्ज कराई गई है. झांसी रोड थाने में एफआइआर दर्ज हुई है. जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST