Live
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > वायरल होने की हवस! पति ने लीक किया पत्नी का 13 मिनट 14 सेकेंड का प्राइवेट वीडियो, मच गया बवाल

वायरल होने की हवस! पति ने लीक किया पत्नी का 13 मिनट 14 सेकेंड का प्राइवेट वीडियो, मच गया बवाल

Husband Leaks Wife Private Video: मध्य प्रदेश के रीवा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया. अब इस मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 17, 2026 16:02:40 IST

Mobile Ads 1x1

Madhya Pradesh News: रीवा में एक ऐसी घटना घटी, जहां पति ही अपनी पत्नी का दुश्मन बन गया. उस युवक को स्टार बनने की इतना खुमार था कि उसने अपनी ही पत्नी का 13 मिनट 14 सेकेंड का आपत्तिजनकर वीडियो लीक कर दिया. इंटरनेट पर वायरल होते ही बवाल मच गया. हालांकि बताया जा रहा है कि ये वीडियो पिछले साल लीक किया गया था. अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानिए पूरा मामला. 

पति ने क्यों वायरल किया वीडियो?

यह मामला एमपी के रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र का है. जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी का 13 मिनट 14 सेकेंड का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर दिया. जब वीडियो गांव वालों तक पहुंचा तो बवाल मच गया. इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई. आपको बता दें कि पति ने यह वीडियो दिसंबर 2025 में वायरल किया था, जिस समय उसकी पत्नी मायके गई थी. क्योंकि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और पिछले तीन महीने से बात नहीं हो रही थी.

पत्नी ने लगाया आरोप

जब महिला का वीडियो वायरल हुआ. उसके बाद पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 10 मई 2025 को झूला निवासी शिवम साहू से हुआ था. महिला ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसका पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा. आर्थिक व्यवस्था ठीक ना होने के कारण महिला ने दहेज को लेकर साफ इनकार कर दिया. इस बात पर उसके पति ने कहा कि वह महिला को बदनाम कर देगा. इसके बाद उसने वीडियो बनाकर लीक कर दिया. 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

वीडियो वायरल करने के बाद युवक फरार हो गया था. अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. हालाकि, अभी तक उसके फोन का पता नहीं चल पाया है, जिसकी पुलिस छानबीन कर रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी शिवम साहू को गंदी वीडियोज देखने की लत थी. इसी कारण उसने पत्नी के साथ भी प्राइवेट मूमेंट के वीडियो बनाए. हलांकि जब पत्नी वीडियो बनाने का विरोध करती थी तो, वह कहता है कि उसने यह फेसम होने के लिए किया है, जिससे लोग उसे जानें पहचानें. फेसम होने की इसी गंदी लत के कारण उसने रिश्ते को शर्मसार करते हुए पत्नी का प्राइवेट वीडियो इंटरनेट पर डाल दिया. 

MORE NEWS

Home > राज्य > मध्य प्रदेश > वायरल होने की हवस! पति ने लीक किया पत्नी का 13 मिनट 14 सेकेंड का प्राइवेट वीडियो, मच गया बवाल

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 17, 2026 16:02:40 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS