Indian Railways Trains Timing Change: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए बड़ा बदलाव किया है. रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 6 ट्रेनों के स्टॉपेज में बदलाव करने की घोषणा की है. ट्रेनों को बड़काना की बजाय रांची रोड और पतरातू स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है. यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों का समय बदला गया है. आने वाले समय में सुबह, शाम और रात के हिसाब से ट्रेनों का ठहराव होगा. साथ ही गर्मियों की छुट्टी में इधर से उधर सफर करने वालों के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गई हैं.
रांची रोड और पतरातू में रुकेंगी ये 6 ट्रेन
- जानकारी के अनुसार, 19607 कोलकाता-मदार जंक्शन एक्सप्रेस 22 मई 2026 से रात 8 बजे रांची रोड पहुंचेगी. वहीं रात 8:40 बजे पतरातू पहुंचेगी.
- 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस 24 मई 2026 से रात 8 बजे रांची रोड पर रुकेगी. वहीं रात 8:40 बजे पतरातू में रुकेगी.
- 26 मई से 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस शाम 7.10 बजे रांची रोड पर रुकेगी. वहीं रात 8:05 बजे पतरातू में रुकेगी.
- 26 मई से ही 19608 मदार जंक्शन कोलकाता एक्सप्रेस सुबह 6:50 बजे रांची रोड पर रुकेगी. इससे पहले सुबह 5:55 बजे पतरातू पहुंचेगी.
- 21 मई से 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस रांची रोड पर सुबह 5:55 बजे पहुंचेगी. यहां से निकलकर वो सुबह 6:50 बजे पहुंचेगी.
- इसके अलावा 21 मई से 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस सुबह 5:55 बजे पतरातू पहुंचेगी. इसके बाद ये सुबह 6:50 बजे रांची रोड पहुंचेगी.
गर्मी की छुट्टियों में स्पेशल ट्रेनें
बता दें कि भारतीय रेलवे के भोपाल रेल मंडल से 18 से ज्यादा समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं. हालांकि इसके बावजूद लंबी दूरी के लिए ट्रेनों में ओवर वेटिंग है. भोपाल रेलवे का कहना है कि पुणे, गोरखपुर और मुंबई के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के लिए शेड्यूल जारी हो गया है. हालांकि समर स्पेशल ट्रेनों का किराया नियमित ट्रेनों के मुकाबले फीसदी तक ज्यादा है. ये सभी ट्रेनें केवल सीमित समय तक ही चलाई जाएंगी.