<

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने इन 6 ट्रेनों के स्टॉपेज में किया बदलाव, नई लिस्ट में क्या है समय?

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों के स्टॉपेज में बदलाव किया है. ट्रेनों के समय को सुबह, शाम और रात के अनुसार तय किया गया है. रेलवे ने 6 ट्रेनों के ठहराव में बदलाव किया है.

Indian Railways Trains Timing Change: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए बड़ा बदलाव किया है. रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 6 ट्रेनों के स्टॉपेज में बदलाव करने की घोषणा की है. ट्रेनों को बड़काना की बजाय रांची रोड और पतरातू स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है. यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों का समय बदला गया है. आने वाले समय में सुबह, शाम और रात के हिसाब से ट्रेनों का ठहराव होगा. साथ ही गर्मियों की छुट्टी में इधर से उधर सफर करने वालों के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गई हैं. 

रांची रोड और पतरातू में रुकेंगी ये 6 ट्रेन

  • जानकारी के अनुसार, 19607 कोलकाता-मदार जंक्शन एक्सप्रेस 22 मई 2026 से रात 8 बजे रांची रोड पहुंचेगी. वहीं रात 8:40 बजे पतरातू पहुंचेगी.
  • 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस 24 मई 2026 से रात 8 बजे रांची रोड पर रुकेगी. वहीं रात 8:40 बजे पतरातू में रुकेगी.
  • 26 मई से 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस शाम 7.10 बजे रांची रोड पर रुकेगी. वहीं रात 8:05 बजे पतरातू में रुकेगी.
  • 26 मई से ही 19608 मदार जंक्शन कोलकाता एक्सप्रेस सुबह 6:50 बजे रांची रोड पर रुकेगी. इससे पहले सुबह 5:55 बजे पतरातू पहुंचेगी.
  • 21 मई से 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस रांची रोड पर सुबह 5:55 बजे पहुंचेगी. यहां से निकलकर वो सुबह 6:50 बजे पहुंचेगी.
  • इसके अलावा 21 मई से 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस सुबह 5:55 बजे पतरातू पहुंचेगी. इसके बाद ये सुबह 6:50 बजे रांची रोड पहुंचेगी.

गर्मी की छुट्टियों में स्पेशल ट्रेनें

बता दें कि भारतीय रेलवे के भोपाल रेल मंडल से 18 से ज्यादा समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं. हालांकि इसके बावजूद लंबी दूरी के लिए ट्रेनों में ओवर वेटिंग है. भोपाल रेलवे का कहना है कि पुणे, गोरखपुर और मुंबई के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के लिए शेड्यूल जारी हो गया है. हालांकि समर स्पेशल ट्रेनों का किराया नियमित ट्रेनों के मुकाबले  फीसदी तक ज्यादा है. ये सभी ट्रेनें केवल सीमित समय तक ही चलाई जाएंगी.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST