Live
Search
Home > क्राइम > वकील के साथ हुआ कांड, साला समझ जिसे घर में दी पनाह, निकला पत्नी का प्रेमी, करोड़ों का लगाया झटका

वकील के साथ हुआ कांड, साला समझ जिसे घर में दी पनाह, निकला पत्नी का प्रेमी, करोड़ों का लगाया झटका

इंदौर धोखाधड़ी मामला: वकील के साथ ही ऐसा कांड हो गया जिसके बाद बेचारे पति को केस दर्ज करवाना पड़ा. मामला पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर वकील पति को ही चूना लगा दिया.

Written By: Shristi S
Last Updated: February 22, 2026 16:15:25 IST

Mobile Ads 1x1
Indore Fraud Case: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जान रिश्तों को इस भूलभूलैया में आपका माथा भी ठनक उठेगा. दरअसल शहर के एक वकील के साथ ही ऐसा कांड हो गया जिसके बाद बेचारे पति को केस दर्ज करवाना पड़ा. मामला पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर वकील पति को ही चूना लगा दिया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई साथ ही पीड़ित पति ने अलग- अलग घाराओं में अपनी पत्नी और प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि आखिर कार यह घटना हुई कैसे.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, मामला खुडैल थाना इलाके का है. पीड़ित वकील की मुलाकात महिला से मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी. दोनों में बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और उन्होंने शादी कर ली. आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद महिला अपने प्रेमी के साथ घर से करीब 25 तोले सोने-चांदी के गहने लेकर भाग गई. पीड़ित का आरोप है कि महिला ने शादी का वादा करके उसे धोखा दिया.

प्रेमी को बताया था भाई

पीड़ित के मुताबिक, शादी से पहले महिला ने तलाकशुदा होने का दावा किया था और अपने प्रेमी को अपना सगा भाई बताया था, जो अक्सर उनके घर आता-जाता था. पीड़िता की मुलाकात एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए नीलिमा सेंगर नाम की महिला से हुई और नवंबर 2024 में उससे शादी कर ली. शादी के कुछ ही दिनों बाद महिला का प्रेमी शुभम सेंगर उसका सगा भाई बनकर उनके घर आने-जाने लगा. जब वकील को शक हुआ तो उसने अपनी पत्नी से तलाक के पेपर मांगे, जिससे पता चला कि उनके घर आने वाला युवक उसका भाई नहीं, बल्कि उसका प्रेमी है। इसी बात पर झगड़ा हुआ और कुछ दिनों बाद महिला अपने प्रेमी के साथ घर से 25 तोले सोने-चांदी के गहने लेकर भाग गई.

आरोपी महिला कानपूर की रहने वाली

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला कानपुर की रहने वाली है, जबकि उसका प्रेमी इंदौर का रहने वाला है. DSP ने बताया कि पीड़िता के वकील की शिकायत पर महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

MORE NEWS

Home > क्राइम > वकील के साथ हुआ कांड, साला समझ जिसे घर में दी पनाह, निकला पत्नी का प्रेमी, करोड़ों का लगाया झटका

Written By: Shristi S
Last Updated: February 22, 2026 16:15:25 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS