Live
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > इंदौर हत्याकांड: प्रेमिका के साथ की हैवानियत, फिर भी चेहरे पर नहीं दिखी शिकन; सवाल पूछने पर रौब दिखाते हुए बोला- अच्छे से बताऊंगा…

इंदौर हत्याकांड: प्रेमिका के साथ की हैवानियत, फिर भी चेहरे पर नहीं दिखी शिकन; सवाल पूछने पर रौब दिखाते हुए बोला- अच्छे से बताऊंगा…

Indore Murder Case: बीते दिनों इंदौर में पीयूष धमनोतिया नाम के युवक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी थी. इस मामले ने सभी को चौंका दिया था. अब आरोपी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह इतनी शर्मनाक हरकत करने के बाद भी रौब दिखा रहा है.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 18, 2026 17:46:00 IST

Mobile Ads 1x1

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया था. इसके बाद वह फरार हो गया था. हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपने आरोप को कबूल भी लिया है. अब एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें पीयूष धमनोतिया नाम के आरोपी से इस हत्या से जुड़ा कुछ सवाल पूछा जाता है, तो वह अकड़ दिखाने लगता है. देखें वीडियो 

आरोपी ने फिर की शर्मनाक हरकत

इंदौर हत्याकांड के आरोपी पीयूष धमनोतिया को हथकड़ी पहनाकर जब पुलिस ले जा रही होती है. उस समय कुछ मीडियाकर्मी उससे सवाल पूछते हैं कि उसने अपनी ही प्रेमिको को क्यों मार डाला? वह भी तो किसी की बच्ची थी. इस पर उस युवक ने जवाब दिया बस हो गया. इसके बाद बार-बार पूछने पर आरोपी कहता है कि समय आने पर अच्छे से सब कुछ बताऊंगा. ये सब कहने के दौरान वह अकड़ दिखाता है और उसके चेहरे पर जरा भी शर्म नहीं दिखती है. 

नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को देख नेटिजंस आरोपी के रवैये को देख बहुत क्रोधित दिखे. एक यूजर ने कहा, ‘कानून की खामियों का फायदा उठाएगा इसी लिए चिंतित नहीं हैं. परिवार कल से किसी अच्छे से अच्छा वकील हायर करेगा फिर तारीख पर तारीख फिर  किसी अच्छे से मुहूर्त में जमानत मिल जायेगी बाहर घूमेगा ऐसे नरपिशाच को फांसी दे देनी चाहिए.’ वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘ऐसे हैवानों को जेल नहीं सरे आम फांसी दे देनी चाहिए.’

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, आरोपी और छात्रा के बीच प्रेम संबंध था. एक बयान में उसने दावा किया कि वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन वह उससे दूरी बना रही थी और लगभग 15 दिनों से उससे बात नहीं कर रही थी. आरपी ने कहा कि उसने छात्रा के फोन पर एक डेटिंग ऐप देखा और उसे लगा कि वह किसी दूसरे आदमी से बात कर रही थी. इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ. फिर एक दिन एमबीए की छात्रा अपने घर से आधार कार्ड सुधरवाने के बहाने से निकली. फिर वह अपने कथित प्रेमी पीयूष धमनोतिया के फ्लैट पर गई. जहां आरोपी ने छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला, मना करने पर उसने जबरदस्ती की. इसके बाद उसने छात्रा के हाथ-पैर बांध दिए और आंखों पर पट्टी बांध दी. विरोध करने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद भी वह कमरे में रुका रहा. बाहर से बीयर लाकर वह शव के पास बैठकर पीता रहा. पूछताछ में उसने शव के साथ गलत हरकत करने की बात भी स्वीकार की और फिर कपड़े बदलकर वहां से फरार हो गया.

MORE NEWS

Home > राज्य > मध्य प्रदेश > इंदौर हत्याकांड: प्रेमिका के साथ की हैवानियत, फिर भी चेहरे पर नहीं दिखी शिकन; सवाल पूछने पर रौब दिखाते हुए बोला- अच्छे से बताऊंगा…

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 18, 2026 17:46:00 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS