Live TV
Search
Home > बिज़नेस > Ladli Behna Yojana: ये काम नहीं कराया तो 1500 रुपये कैंसिल, खाते में नहीं आएगी 35वीं किस्त, पढ़ें नए नियम

Ladli Behna Yojana: ये काम नहीं कराया तो 1500 रुपये कैंसिल, खाते में नहीं आएगी 35वीं किस्त, पढ़ें नए नियम

Ladli Behna Yojana New Update : लाड़ली बहनों के खाते में एक बार फिर 1500 रुपये आने वाले हैं. जी हां, मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत 35वीं किस्त भेजने की तैयारी कर ली है. हालांकि कुछ महिलाओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है तो सोचने की बात ये है कि बिना ई-केवाईसी 1500 रुपये मिलेंगे या नहीं. जानें नए नियम क्या कहते हैं?

Written By: Kajal Jain
Last Updated: 2026-04-09 16:35:08

Mobile Ads 1x1

Ladli Behna Yojana New Update: मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को घर बैठे 1500 रुपये मिल रहे हैं. ये रकम मध्य प्रदेश सरकार की ओर से डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाती है, जिससे महिलाएं अपने रोजमर्रा के खर्चों को पूरा कर सकें. ये लाड़ली बहना योजना का कमाल है, जिसके जरिए करीब 34 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और 35 वीं किस्त जारी करने की तैयारी कर रही है. लेकिन इस बार ये 1500 रुपये हर महिला के खाते में नहीं आएंगे. 

दरअसल, सरकार के नए नियमों के मुताबिक लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी और दूसरे मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है. इसलिए हम बताएंगे कि 35वीं किस्त प्राप्त करने के लिए कौन-सी प्रोसेस फॉलो करनी होगी.

लाभार्थी लिस्ट में चेक करें नाम

बेशक आप, लाड़ली बहना योजना के तहत 34 किस्तों का लाभ ले चुकी होंगी, लेकिन 35 वीं किस्त प्राप्त करने के लिए बेनिफिशियरी लिस्ट में आपका नाम होना बेहद जरूरी है. आप चाहें तो घर बैठे ऑनलाइन अपना नाम बेनिफिशयरी लिस्ट में चेक कर सकती हैं. यहां जानिए इसका पूरा प्रोसेस-

  • लाड़ली बहना योजना की ऑफिशियल बेवसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज खुलते ही ‘फाइनल लिस्ट’ के विकल्प पर क्लिक करें.
  • यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड फिल करें.
  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को बेवसाइट पर डालें.
  • ये प्रोसेस फॉलो करते ही लाड़ली बहना योजना की लिस्ट में आपको अपना नाम दिख जाएगा.

35वीं किस्त खाते में आएगी या नहीं

महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए मध्य प्रदेश की सरकार ने लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी. आज इसके तहत 1 करोड़ से भी अधिक महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं, लेकिन ये स्कीम हर महिला के लिए नहीं है. इसकी पात्रता के लिए सरकार ने कुछ शर्तें रखी हैं. ये शर्तें नीचे दी गई हैं. यदि आप भी लाड़ली बहना योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आपको भी ये शर्तें माननी होंगी. 

  • आवेदक महिला को मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए.
  • महिला विवाहित हो. विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्त महिलाएं भी पात्र हैं.
  • महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए.
  • महिला के परिवार में कोई इनकम टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए.
  • आर्थिक मदद पाने के लिए महिला का आधार नंबर बैंक खाते से लिंक होना चाहिए.

35वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी जरूरी

लाड़ली बहना योजना के तहत आपके खाते में भी 1500 रुपये आते हैं तो जान लीजिए कि अब मध्य प्रदेश राज्य की सरकार ने ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है. जिन महिलाओं ने आधार को लिंक नहीं किया है, उनके खाते में 35वीं किस्त नहीं आएगी. यदि आप योजना की नई किस्त का लाभ लेना चाहती हैं तो बिना देर किए ई-केवाईसी के प्रोसेस को पूरा कर लीजिए, वरना पैसा अटक सकता है या लाभार्थी लिस्ट से भी नाम कट सकता है. जानें पूरा प्रोसेस-

  • सबसे पहले समग्र पोर्टल की ऑफिशियल लिंक samagra.gov.in पर क्लिक करें.
  • होम पेज खुलने पर e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक जाएं.
  • यहां अपनी समग्र ID और कैप्चा कोड फिल कर दें.
  • अब आपकी स्क्रीन पर समग्र ID से लिंक मोबाइल नंबर आ जाएगा.
  • यहां से मोबाइल नंबर पर OTP सेंड कीजिए और वेरिफिकेशन के लिए उसे दर्ज कीजिए
  • इस तरह आधार कार्ड की मदद से आप E-KYC प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं

खाते में कब तक आएगी 35वीं किस्त

लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश की महिलाओं के खाते में 1500 रुपये की 34 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. पिछली किस्त 13 मार्च को जारी की गई थी. हालांकि 35वीं किस्त को लेकर सरकार ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है, लेकिन पिछली किस्तों के पैटर्न को समझें तो 35वीं किस्त के 1500 रुपये 10 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच जारी किए जा सकते हैं.

MORE NEWS