Ladli Behna Yojana New Update : लाड़ली बहनों के खाते में एक बार फिर 1500 रुपये आने वाले हैं. जी हां, मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत 35वीं किस्त भेजने की तैयारी कर ली है. हालांकि कुछ महिलाओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है तो सोचने की बात ये है कि बिना ई-केवाईसी 1500 रुपये मिलेंगे या नहीं. जानें नए नियम क्या कहते हैं?
Ladli Behna Yojana New Update: मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को घर बैठे 1500 रुपये मिल रहे हैं. ये रकम मध्य प्रदेश सरकार की ओर से डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाती है, जिससे महिलाएं अपने रोजमर्रा के खर्चों को पूरा कर सकें. ये लाड़ली बहना योजना का कमाल है, जिसके जरिए करीब 34 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और 35 वीं किस्त जारी करने की तैयारी कर रही है. लेकिन इस बार ये 1500 रुपये हर महिला के खाते में नहीं आएंगे.
दरअसल, सरकार के नए नियमों के मुताबिक लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी और दूसरे मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है. इसलिए हम बताएंगे कि 35वीं किस्त प्राप्त करने के लिए कौन-सी प्रोसेस फॉलो करनी होगी.
बेशक आप, लाड़ली बहना योजना के तहत 34 किस्तों का लाभ ले चुकी होंगी, लेकिन 35 वीं किस्त प्राप्त करने के लिए बेनिफिशियरी लिस्ट में आपका नाम होना बेहद जरूरी है. आप चाहें तो घर बैठे ऑनलाइन अपना नाम बेनिफिशयरी लिस्ट में चेक कर सकती हैं. यहां जानिए इसका पूरा प्रोसेस-
महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए मध्य प्रदेश की सरकार ने लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी. आज इसके तहत 1 करोड़ से भी अधिक महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं, लेकिन ये स्कीम हर महिला के लिए नहीं है. इसकी पात्रता के लिए सरकार ने कुछ शर्तें रखी हैं. ये शर्तें नीचे दी गई हैं. यदि आप भी लाड़ली बहना योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आपको भी ये शर्तें माननी होंगी.
लाड़ली बहना योजना के तहत आपके खाते में भी 1500 रुपये आते हैं तो जान लीजिए कि अब मध्य प्रदेश राज्य की सरकार ने ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है. जिन महिलाओं ने आधार को लिंक नहीं किया है, उनके खाते में 35वीं किस्त नहीं आएगी. यदि आप योजना की नई किस्त का लाभ लेना चाहती हैं तो बिना देर किए ई-केवाईसी के प्रोसेस को पूरा कर लीजिए, वरना पैसा अटक सकता है या लाभार्थी लिस्ट से भी नाम कट सकता है. जानें पूरा प्रोसेस-
लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश की महिलाओं के खाते में 1500 रुपये की 34 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. पिछली किस्त 13 मार्च को जारी की गई थी. हालांकि 35वीं किस्त को लेकर सरकार ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है, लेकिन पिछली किस्तों के पैटर्न को समझें तो 35वीं किस्त के 1500 रुपये 10 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच जारी किए जा सकते हैं.
Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक स्वयंसेवक एक हिंदू महिला को…
Shubman Gill fine IPL 2026: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस की पहली जीत के बाद…
Kal ka Panchang 10 April 2026: कल 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार का पावन दिन है.आद…
KKR vs LSG Predicted Playing XI: IPL 2026 में केकेआर की टीम का प्रदर्शन अभी…
Indore Nagar Nigam Video: इंदौर नगर निगम का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें…