Madhya Pradesh Bride Runs Away: मध्य प्रदेश में दुल्हन शादी के तीन दिन बाद उस पंडित के साथ भाग गई जिसे फेरे लगवाए थे और मंत्र पढ़े थे. हैरत की बात यह है कि पंडित शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है.
Madhya Pradesh Bride Ran Away Priest: शादी के दिन बाद दूल्हे को मिला धोखा
Madhya Pradesh Bride Runs Away: शादी के मंडप से या फिर फेरों के दौरान भी दुल्हन के अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागने के मामले तो बहुत सुने होंगे,लेकिन मध्य प्रदेश के सिरोंज में एक दुल्हन ने अलग ही कारनामा कर डाला. वह दुल्हन बनकर तैयार थी और दू्ल्हा अपनी होने वाली अर्धांगिनी के साथ 7 फेरे भी ले चुका है. इस बीच लड़की शादी कराने वाले पंडित के साथ ही भाग गई. इस मामले ने पूरे मध्य प्रदेश में लोगों लोगों चौंका दिया है. यह खबर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि शादी के 7 फेरे लेने के बाद दुल्हन पूरे रीति-रिवाज के साथ विदा हुई.वह ससुराल में तीन दिनों तक रही भी. इस दौरान सास-ससुर की सेवा भी की और पूरे ससुराल पक्ष का दिल भी जीता. तीन दिन बाद मायकी लौटी और पंडित के साथ भाग गई.
हैरत की बात यह है कि शादीशुदा पंडित के प्यार में आकर भागी दुल्हन ने एक साथ कई लोगों की जिंदगी बर्बाद की. पहली दूल्हे की और इसके बाद उसके पंडित के बच्चों की. पंडित पहले से शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी हैं. लड़की का नाम सुषमा है, जबकि पंडित का नाम विनोद महाराज है. बताया जा रहा है कि शादी 7 मई, 2025 को बासौदा के आसठ गांव में दुल्हन फेरे लेकर गई. इस शादी को विनोद महाराज नामक पंडित ने कराई थी.
मिली जानकारी के अनुसार, विनोद ने ही सुषमा और युवक की शादी करवाई और फेरे करवाए. दुल्हन के चेहरे पर कोई भाव नहीं था. वह तो बहुत खुश थी, इसलिए किसी को शक नहीं हुआ.विदाई के बाद सुषमा अपने मायके गई. 23 मई पंडित विनोद को एक और शादी करवानी थी, लेकिन वह पहुंचे ही नहीं. पंडित की तलाश की गई, लेकिन नहीं मिले. इस दौरान सुषमा भी लापता हो गई. बाद में पता चला कि सुषमा अपने साथ 1.5 लाख रुपये के गहने और 30 हजार रुपये की नगदी भी ले गई. विनोद और सुषमा का पिछले दो सालों से प्रेम संबंध था, लेकिन शादी करने के बाद क्यों भागे, यह बात हैरान कर देने वाली है.
दुल्हन के पंडित के साथ भाग जाने से तीन-तीन परिवार परेशान हैं. दूल्हे का कहना है कि जब लड़की का पंडित के साथ अफेयर था तो उसने शादी ही क्यों की. वहीं, पंडित की पत्नी का रो-रो कर बुरा है. उसे अपने दो बच्चों की चिंता सता रही है, जिसका पिता गैर महिला के साथ भाग गया.
UP Vehicle Alert: उत्तर प्रदेश के वाहन चालकों के लिए एक बड़ा अपडेट: नई नीति…
आईपीएल 2026 का 17वां मैच आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Punjab Kings vs Sunrisers…
IAS Tukaram Mundhe: IAS अधिकारी तुकाराम मुंडे, जिन्हें प्रशासनिक सेवा में एक गतिशील और अनुशासित…
Salman Khan Matrabhoomi Update: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर आए दिन कुछ न…
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…
Zakir Khan Viral Video: ज़ाकिर खान ने अवॉर्ड शो में गोल्डी बहल के तंज पर…