Summer Drinks:दूध को हमेशा से ही कैल्शियम का अच्छा सोर्स मानते हैं. ये हड्डियों की मजबूती और दातों के लिए सदियों पुराना हेल्थ ड्रिंक बना हुआ है, लेकिन ऐसा कहना गलत होगा कि सिर्फ दूध से ही कैल्शियम मिलता है. यदि आपको दूध पसंद नहीं या लैक्टोज इन-टॉलरेंट हैं तो स्वाद और कैल्शियम से भरपूर ये 7 सुपरड्रिंक्स भी ट्राई कर सकते हैं.
Summer Drinks: जब भी डॉक्टर आपको कैल्शियम डाइट बढ़ाने के लिए कहते हैं तो दिमाग में सबसे पहले एक गिलास दूध ही आता है. लेकिन आपको ये जान लेना चाहिए कैल्शियम सिर्फ दूध से हीं नही, और भी दूसरे ड्रिंक्स से भी ले सकते हैं. खासतौर पर जिन लोगों को डेयरी प्रोडक्ट और दूध पसंद नहीं होते, वो अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने और कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए बताए गए 7 सुपर ड्रिंक्स भी ट्राई कर सकते हैं. ये सेहत और स्वाद के लिए अच्छे तो हैं ही, आपके शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा करते हैं.
बाजार में बादाम का दूध, सोया मिल्क और ओट मिल्क आसानी से मिल जाता है. ये पोषण और कैल्शियम के मामले में लगभग गाय के दूध के समान ही होते हैं. हालांकि इनको खरीदने से पहले लेवल पर कैल्शियम की मात्रा और सावधानियां पढ़ लेनी चाहिए. यदि आपको दूध पीना पसंद नहीं है तो घर पर भी बादाम और ओट मिल्क बनाकर पी सकते हैं.
हेल्दी डायजेशन और कैल्शियम की कमी को कुछ हद तक पूरा करने में दही का भी रोल है. दही और छाछ इसके ही प्रोडक्ट है, जिन्हें नेचुरल प्रो-बायोटिक भी कहते हैं. खासतौर पर गर्मियों में छाछ या लस्सी, दूध से कहीं जल्दी पच जाता है और लिवर हेल्थ इंप्रूव करता है. ये शरीर को अंदर से ठंडा और हाइड्रेटिड रखने के साथ-साथ शरीर के पोषण के लिए भी बेस्ट है.
जैसे गर्मियों में नारियल पानी आपके शरीर को तरोताजा कर देता है. ठीक वैसे ही कोकोनट मिल्क से भी शरीर को हेल्दी फैट और कुछ मात्रा में कैल्शियम भी मिल जाता है. बेशक नारियल के दूध में डेयरी मिल्क जितना कैल्शियम नहीं होता, लेकिन ये रोजाना के लिए जरूरी कैल्शियल और मिनरल की खपत को पूरा सकता है.
दूध पीना पसंद नहीं है तो अलग-अलग फल और सब्जियों की स्मूदी ट्राई कर सकते हैं. ये आपके शरीर में कैल्शियम के साथ-साथ दूसरे पोषक तत्वों को भी पहुंचा देगी. उदाहरण के लिए- दही और पालक की स्मूदी, केले की स्मूदी आदि. आप चाहें बाजार से योगर्ट भी ले सकते हैं, जिसमें कैल्शियम अलग से एड किया जाता है. ये शरीर की डेली कैल्शियम नीड को पूरा करने में मददगार है.
आमतौर पर लोग समझते हैं कि संतरा सिर्फ विटामिन-सी का ही सोर्स है, लेकिन असल में संतरे में भी कुछ मात्रा में कैल्शियम होता है. बाजार में मिलने वाले पैक्ड संतरे के जूस में भी कैल्शियम अलग से एड किया जाता है. ध्यान दें कि कम या नॉन- शुगर वाले पैक्ड जूस को ही लेना चाहिए.
चने का सत्तू भारत का ट्रेडीशनल ड्रिंक है, जो शरीर में कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन और मैग्नीशियम तक की जरूरतों को पूरा कर सकता है. 100 ग्राम सत्तू में लगभग 380 मिलीग्राम तक कैल्शियम होता है, ये डायजेस्टिव सिस्टम के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है. डी-हाइड्रेशन और लू से बचाने में भी चने का सत्तू कारगर है. ये शरीर को अंदर से ठंडा रखता है.
जौ और बाजरे की राबड़ी को भी कैल्शियम का नेचुरल सोर्स माना जाता है. देश के ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग हाइड्रेशन, ठंडक, पोषण और हड्डियों की मजबूती के लिए बाजरे या जौ की घाट को छाछ में मिलाकर पीते हैं. ये शरीर की डेली कैल्शियम की जरूरत को पूरा करती है और पाचन को सुधारने में भी मददगार है.
Reel Girl on Highway: मुरादाबाद में एक युवती शामिल है, जिसने पूरी तरह से दुल्हन…
Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. बता…
World Schizophrenia Awareness Day 2026: दुनियाभर में हर साल 24 मई को विश्व सिज़ोफ्रेनिया जागरूकता…
Silver Price Today 22 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार…
अगर आप Scorpio N और MG Majestor को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस…
अगर आप कम बजट में किसी स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो ऐसे में Vivo…