<

Ganesh Visarjan 2025: मध्य प्रदेश में गणेश विसर्जन के लिए सांसद ने घाटों का किया निरक्षण, जनता से की ये खास अपील

Ganesh Visrajan prepartion in MP: गणेश विसर्जन की तैयारीयो को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के साथ अन्य अधिकारियों ने ताप्ती नदी के राजघाट का किया निरीक्षण।

Ganesh Visarjan arrangements in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बुरहानपुर (Burhanpur) में शुक्रवार को गणेश विसर्जन (Ganesh Visrajan) की तैयारियों का जायजा लेने सांसद ज्ञानेश्वर पाटील (Gyaneswar Patil), महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल,पूर्व महापौर अनिल भोंसले,जनप्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ताप्ती नदी के राजघाट का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान (Security Arrangements)

सांसद पाटील ने कहा कि सभी विसर्जन स्थलों पर पुख्ता इंतज़ाम (Security Arrangements) होना चाहिए। उन्होंने टेंट, लाइट, साउंड सिस्टम, साफ-सफाई, क्रेन, बोट, स्टॉपर और बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, होमगार्ड जवानों की तैनाती भी की जाएगी ताकि सुरक्षा में कोई कमी न रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि ताप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इसलिए अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि आमजन के आवागमन पर कोई असर न पड़े।

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा

निरीक्षण के दौरान सांसद ने लोगों से अपील की कि मिट्टी की गणेश प्रतिमाएँ स्थापित करें। उन्होंने कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) की मूर्तियों से जलस्रोत प्रदूषित होते हैं, जबकि मिट्टी की प्रतिमाएँ पर्यावरण के अनुकूल होती हैं और नदी के जल को प्रदूषण से बचाती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बढ़ती जागरूकता के चलते आने वाले वर्षों में अधिक से अधिक लोग मिट्टी की प्रतिमाएँ अपनाएँगे।

छोटे प्रतिमाओं के लिए मोहना संगम घाट विकसित

सांसद पाटील ने जिलेवासियों से आग्रह किया कि घर में विराजित छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन मोहना संगम घाट पर करें। उन्होंने बताया कि यह घाट पूर्ण रूप से विकसित हो चुका है और इससे अन्य प्रमुख घाटों तथा हतनुर पुल पर यातायात दबाव कम होगा।

बड़े पांडालों के लिए नई व्यवस्था

सांसद ने सार्वजनिक गणेश मंडलों और मूर्तिकारों से अपील की कि अगले वर्ष से पंडालों में केवल 10 फीट तक की प्रतिमाएं ही स्थापित की जाएँ। उन्होंने जिला कलेक्टर से भी कहा कि इसके लिए आवश्यक व्यवस्था बनाई जाए और इस पर सभी की सर्वसहमति विकसित की जाए।
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

बहाने से झोपड़ी में ले गया, फिर वहां… ग्रामीणों ने टीचर को बनाया बंधक, पेड़ से बांधकर पीटा, Video Viral

Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा…

Last Updated: October 6, 2026 14:29:04 IST

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के खेल पर बारिश का साया! क्या लखनऊ में धुल जाएगा आज का महामुकाबला?

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 पर बारिश का साया…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:07 IST

परदादा लाइट के खंभे से गिरे थे, परपोते शिव मांडलिक ने वही खंभा जमीन पर उतार दिया

अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 5 अक्टूबर: साल 1956। गांव में लक्ष्मणभाई काम के लिए लाइट के…

Last Updated: October 6, 2026 13:07:26 IST

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: आज लखनऊ में होगा महामुकाबला! जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:53 IST

फ्लैट बेचकर टीवी शो में लगाया पैसा, रातों-रात गायब हो गया चैनल; भाई अनुपम खेर ने भी नहीं की राजू की मदद

Raju Kher: अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने हाल ही में बताया कि उन्होंने…

Last Updated: October 6, 2026 12:53:22 IST

सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप में सूरत हिल्स स्कूल की गर्ल्स ने गुजरात के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में सूरत की हिल्स हाईस्कूल…

Last Updated: October 6, 2026 12:52:19 IST