मध्य प्रदेश के सतना जिले में पुलिस ने 65 साल की महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने (Solved Women's Murder Mystery) में बड़ी सफलता हासिल की है. जहां, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार (2 Accused Arrested) कर जेल भेज दिया गया है.
मामी और भांजे ने मिलकर नानी को उतारा मौत के घाट
Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां, पुलिस ने 65 साल की रुक्मिणी आदिवासी की हत्या की गुत्थी को पूरी तरह से सुलझा लिया है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.
पुलिस के मुताबिक, यह वारदात देवमऊ झिरिया टोला गांव का है. जहां, 5 फरवरी की शाम रुक्मिणी आदिवासी घर से निकली थीं, लेकिन लौटकर नहीं फिर अपने घर वापस नहीं आई. अगले दिन उनका शव पास के ही सरसों के खेत में झाड़ियों के पीछे पड़ा हुआ मिला था.
जहां, उनके चेहरे और सिर पर कई गंभीर चोट के निशान थे और गले को तार से बूरी तरह से कसा गया था. हालांकि, भोपाल पुलिस ने शुरुआत में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन शक के आधार पर जब परिवार के सदस्यों की कॉल डिटेल्स खंगाली गईं, तो शक की सुई नाती कयामत रावत पर ही आखिरी में जा टिकी.
पुलिस की पूछताछ में यह कड़वा सच सामने आया कि कयामत रावत का अपनी सगी मामी भारती उर्फ कंचन के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जहां, 5 फरवरी को नानी रुक्मिणी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. तो वहीं, दूसरी तरफ नानी के सामने अपना भेद खुल जाने के बाद कयामत और भारती बुरी तरह से डर गए थे. इस दौरान उन्हें लगा कि नानी यह बात पूरे समाज को बता देंगी और उनकी भारी बदनामी होगी, जिसकी वजह से उन दोनों ने नानी को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची.
जानकारी के मुताबिक, शाम को जब रुक्मिणी खेत की तरफ गईं, तो कयामत ने उनका तेजी से पीछा किया. जिसके बाद उसने पहले अपने कड़े से उनके सिर और चेहरे पर धारदार वार किए, जिससे वह अधमरी हो गईं और इसके बाद उसने एक तार से उनका गला घोंटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. तो वहीं, वारदात के बाद उसने शव को झाड़ियों में छिपा दिया ताकि किसी को शक न हो.
पुलिस की कार्रवाई रामपुर बघेलान पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. जहां, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. इसके अलावा पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तार और अन्य साक्ष्यों को भी पूरी तरह से बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया है.
Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…
CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…
April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…
Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…
Hanuman Jayanti: हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…