<
Categories: विदेश

इमरान खान के लिए मचल उठे पूर्व क्रिकेटर, सुनील गावस्कर-कपिल देव समेत 14 दिग्गजों ने पीएम शहबाज को पत्र लिखकर की ये अपील

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के सेहत को लेकर क्रिकेट के दिग्गजों ने गहरी चिंता व्यक्त की है. पाकिस्तानी सरकार और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर उन्हें सही मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने की अपील की है.

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जो अभी पाकिस्तान की जेल में बंद हैं. पिछले कुछ महीने से उसके स्वास्थ्य को लेकर बेहद चौंकाने वाली खबरें आ रही है. अभी एक-दो दिन पहले उनकी एक आंख की रोशनी चली जाने की खबरें सामने आई थी. अब इस मामले पर क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने गहरी चिंता व्यक्त की है और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर उनको सही मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने की अपील की है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इमरान खान ने पाकिस्तान को 1992 में पुरुष टीम को वर्ल्ड कप का खिताब भी दिलाया था.

14 पूर्व इंटरनेशनल कप्तानों ने लिखा लेटर

14 पूर्व इंटरनेशनल कप्तानों ने एक पिटीशन पर साइन किए. इसमें पाकिस्तान सरकार और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से 73 साल के इमरान खान के लिए सही मेडिकल सुविधाएं पक्का करने की अपील की गई है, जो अभी जेल में हैं. यह लेटर उनकी बिगड़ती सेहत की खबरों के बीच आया है. सामने आई पिटीशन में पाकिस्तान सरकार से यह पक्का करने की अपील की गई है कि जेल में रहने के दौरान इमरान खान को सही कानूनी सुविधाएं भी मिलें. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को लिखे लेटर पर ग्रेग चैपल, बेलिंडा क्लार्क, माइकल एथरटन, नासिर हुसैन, सुनील गावस्कर, कपिल देव, इयान चैपल, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रियरली, डेविड गॉवर, किम ह्यूजेस, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ और जॉन राइट ने को-साइन किया है.

सिर्फ 15% बची एक आंख की विजिबिलिटी, इमरान खान की सेहत पर चौंकाने वाला खुलासा, पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट सख्त

पाकिस्तान के किसी भी पूर्व कप्तान ने नहीं किया साइन

हालांकि, पाकिस्तान के किसी भी अन्य पूर्व कप्तान ने पिटीशन पर साइन नहीं किया है. पिछले हफ्ते वसीम अकरम, वकार यूनिस और शाहिद अफरीदी समेत पाकिस्तान के कई पुराने क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर अधिकारियों से इमरान के लिए सही मेडिकल देखभाल पक्का करने की अपील की थी. पिछले हफ्ते यह खबर आई थी कि पाकिस्तान के पुराने कप्तान इमरान की दाहिनी आंख की 85 परसेंट रोशनी चली गई है. उनके सपोर्टर्स और परिवार ने भी दावा किया है कि उन्हें जेल में उनसे मिलने नहीं दिया गया. उनके बेटे सुलेमान ने दिसंबर 2025 में कहा था कि वह एक बहुत छोटे सेल में हैं, जिसे डेथ सेल बताया गया है क्योंकि यहीं पर मौत की सजा पाए लोगों को रखा जाता है.

क्रिकेट का कप्तान, सत्ता का खिलाड़ी… सचिन तेंदुलकर के साथ खेलने से लेकर PM बनने तक, फिल्मी है इमरान खान की स्टोरी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी अगस्त 2023 से जेल में हैं, जब उन्हें 2022 में पाकिस्तान की लीडरशिप से हटा दिया गया था. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान पर करप्शन के कई आरोप भी लगे हैं और दिसंबर 2025 में आए नए फैसले के बाद वह अभी 31 साल की सजा काट रहे हैं.

‘मुझे शक है कि अधिकारी…’, पाकिस्तान के पूर्व पीएम Imran Khan की मौत की अफवाह के बीच बेटे ने खड़ा किया बड़ा सवाल

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST