<

बेसहारा समझकर जिसको दी थी घर में रहने की जगह, उसी ने महिला के साथ किया विश्वासघात, यहां जानें रोंगटे खड़े करने वाला पूरा मामला

मधय प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने वारदात को गंभीरता से देखते हुए जांच पड़ताल (Legal Action) शुरू कर दी है.

Bhopal Crime News:  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रिश्तों को तार-तार और रोंगटे खड़े करने वाली वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को पूरी तरह से चौंका दिया है. दरअसल,  एक महिला ने जिस व्यक्ति को बेसहारा समझकर अपने घर में पनाह दी, उसी ने विश्वासघात करते हुए महिला को मौत के घाट उतार दिया. मृतका दुर्गा बाई कुशवाहा आरोपी प्रीतम कुशवाहा को अपना गुरु भाई मानती थीं, लेकिन यही रिश्ता उनकी मौत का कारण बन गया. 

आखिर कब और कैसे हुई वारदात?

पुलिस जांच के मुताबिक,  दरअसल यह वारदात सोमवार को हुई जब दुर्गा बाई घर पर अकेली थीं. तभी प्रीतम ने एक निर्माणाधीन मकान की सफाई का बहाना बनाकर उन्हें पास के एक कमरे में बुलाया. जहां, उसने धारदार हथियार से दुर्गा बाई पर एक-दो नहीं, बल्कि 13 बार घातक वार किए.

तो वहीं, दूसरी तरफ पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राथमिक जांच के मुताबिक, उनके सीने पर नौ, पेट पर तीन और गर्दन पर एक गहरा घाव पाया गया, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. 

क्या आरोपी पहले भी कर चुका है कई वारदात?

तो वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी प्रीतम अपने ही तीन बच्चों की हत्या के जुर्म में 15 साल जेल की सजा काटकर बाहर आया था. इसके अलावा, रिहाई के बाद जब उसके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं था, तब दुर्गा बाई ने दरियादिली दिखाते हुए उसे अपने घर में रहने की जगह दी थी. इसके साथ ही वह पिछले एक साल से उनके साथ रह रहा था और सब्जी का ठेला लगाया करता था. 

क्या आरोपी महिला के साथ करता था लड़ाई?

इतना ही नहीं, पुलिस का यह भी मानना है कि घर खाली करने का दबाव पिछले कुछ समय से दुर्गा बाई का परिवार प्रीतम पर घर खाली करने का दबाव बना रहा था. रोजाना इसी बात को लेकर घर में ज्यादातर तनाव रहता था. हालांकि, इस मामले में परिवार का कहना है कि टोकने पर प्रीतम ज्यादातर आत्महत्या करने की भी धमकी देता रहता था. तो वहीं, सोमवार को जब घर के पुरुष सदस्य बाहर थे, तब उसने इस खौफनाक रंजिश को अंजाम देकर सभी को चौंका दिया. 

घटना में कहां तक पहुंची पुलिस की कार्रवाई?

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी की आत्महत्या दुर्गा बाई की हत्या करने के बाद प्रीतम मौके से फरार हो गया. हालांकि, कानून के शिकंजे में आने से पहले ही उसने मानसिक दबाव की वजह से चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल, पुलिस ने घटनास्थल से हथियार बरामद कर मामले को गंभीरता से देखते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

Raipur News: इलाज के नाम पर बर्बरता! नशा मुक्ति केंद्र में युवक से बेरहमी से हुई मारपीट, FIR दर्ज

Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…

Last Updated: March 30, 2026 23:47:49 IST

वैभव सूर्यवंशी के तूफान के आगे CSK की निकली हवा! MS धोनी के बिना चेन्नई की शर्मनाक हार, देखें हाईलाइट

CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…

Last Updated: March 30, 2026 23:17:11 IST

April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल में प्रदोष व्रत का खास महत्व, जानें कब-कब रखें व्रत और क्या है पूजा मुहूर्त

April Pradosh Vrat 2026:  अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…

Last Updated: March 30, 2026 22:47:29 IST

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर निकलने वाली है शोभायात्रा, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगी जेल!

Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…

Last Updated: March 30, 2026 21:52:41 IST

राजीव गांधी को ‘मजबूर’ करने वाला वह नेता, जिसे ‘हत्या-एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ के आरोप ने किया बर्बाद!

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…

Last Updated: March 30, 2026 21:42:58 IST

Hanuman Jayanti: घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बदल सकती है किस्मत, जानें सही दिशा और विधि

Hanuman Jayanti:  हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…

Last Updated: March 30, 2026 21:26:35 IST