Satna Chitrakoot Floods: असम के बाद अब मध्य प्रदेश में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं. मंदाकिनी नदी अपना कहर बरसाने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
असम के बाद अब MP में बाढ़ का तांडव!
Satna Chitrakoot Floods: मध्य प्रदेश के सतना और चित्रकूट में लगातार हो रही भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. मंदाकिनी नदी करीब 30 फीट ऊंचे जलस्तर पर बह रही है. गोरगी बांध टूटने से कई इलाकों में पानी भर गया. चित्रकूट के रामघाट का करीब 300 मीटर लंबा पुल भी पानी के तेज बहाव में बह गया. घाट के किनारे बनी कई दुकानें भी पानी में डूब गईं.
नागौद, बिरसिंहपुर, मझगवां और सतना के कई हिस्सों में नदी-नाले उफान पर हैं. बिरसिंहपुर के कई मोहल्लों में कमर तक पानी भर गया है. घरों में पानी घुसने से लोगों का सामान खराब हो गया और कई वाहन पानी में डूब गए. नागौद थाने और सिंहपुर चौराहे के पेट्रोल पंप में भी पानी पहुंच गया. कोतवाली चौक से कलेक्ट्रेट जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है. कोठी में कच्चा मकान गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गई.
डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार ने कहा कि, ‘चित्रकूट में पानी का लेवल अब कम होने लगा है. अगर आज रात बारिश नहीं हुई, तो हालात कंट्रोल में रहेंगे. हम इलाके पर कड़ी नजर रखे हुए हैं. बाढ़ का हाई लेवल, जो पहले 139 मीटर रिकॉर्ड किया गया था, आज दोपहर करीब 2:00 बजे 146 मीटर तक पहुंच गया, जिसके बाद यह कम होने लगा. अधिकतर मामलों में, जहां पानी घरों में घुस गया, वहां रहने वालों ने अपनी छतों पर पनाह ली. दो लोकल SDRF और NDRF यूनिट तुरंत जमीन पर एक्टिव हो गईं, हालांकि, रोड कनेक्टिविटी में बहुत ज़्यादा रुकावट के कारण रिस्पॉन्स टीमों को साइट पर पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा’.
चित्रकूट में सती अनुसुइया आश्रम सहित कई धार्मिक स्थलों के रास्ते बंद कर दिए गए हैं. प्रशासन ने लोगों और श्रद्धालुओं से घाटों व निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की है. एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. छतों पर फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाला जा रहा है. रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से चित्रकूट के पास दो ट्रेनें भी खड़ी हो गईं.
भारतीय मौसम विभाग ने 30 अगस्त को देश के 26 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना शामिल हैं.
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…