<

जब बीच सड़क पर भिड़े दो डॉक्टर, हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मध्य प्रदेश के रीवा (Rewa) से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां, दो प्रतिष्ठित डॉक्टरों (Reputed Doctors) की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहा है.

Heated Roadside Argument: मध्य प्रदेश के रीवा शहर की सड़कों पर उस वक्त लोग हैरान रह गए जब दो प्रतिष्ठित डॉक्टरों को आपस में लड़ाई करते हुए देखा गया.  जानकारी के मुताबिक, यह विवाद एक हृदय रोग विशेषज्ञ और उनकी पत्नी, जो पेशे से एक दंत चिकित्सक हैं, के बीच हुआ. जहां,  सड़क किनारे शुरू हुई यह बहस देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि वहां लोगों की भारी भीड़ लगनी शुरू हो गई. तो वहीं, दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, यह अभी फिलहाल, पूरी तरह से साफ नहीं है, लेकिन वहां मौजूद लोगों के अनुसार मामला काफी ज्यादा गंभीर बताया जा रहा है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से  देखा जा सकता है कि डॉक्टर दंपति एक-दूसरे पर चिल्ला रहे हैं और बहस कर रहे हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ सार्वजनिक रूप से हुए इस विवाद ने न सिर्फ वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि अब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी चर्चा का केंद्र बन गया. हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के प्रतिष्ठित पदों पर बैठे व्यक्तियों का इस तरह सड़क पर लड़ना उनके पेशे की गरिमा के विपरीत है. 

यहां देखें वायरल वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना के समय वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन से इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. तो वहीं, कुछ ही घंटों में यह वीडियो व्हाट्सएप और फेसबुक के विभिन्न ग्रुप्स में तेजी से फैल गया. जहां,  नेटिजन्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. तो वहीं,  कुछ लोग इसे निजी मामला बता रहे हैं, तो कुछ डॉक्टरों के इस व्यवहार पर सवाल उठाया जा रहा है. 

वायरल वीडियो पर क्या बोले विशेषज्ञ?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर विशेषज्ञों ने जानकारी देते हुए कहा कि अत्यधिक तनावपूर्ण कार्यशैली और व्यक्तिगत मतभेदों की वजह से इस तरह की स्थितियां पैदा हो सकती हैं, लेकिन सार्वजनिक स्थलों पर संयम बनाए रखना बेहद ही जरूरी होता है.

फिलहाल, इस वायरल वीडियो के बाद शहर के चिकित्सा जगत में भी इस घटना को लेकर तेजी से चर्चा की जा रही है. अब देखना यह है कि क्या प्रशासन या चिकित्सा संगठन इस मामले में कोई संज्ञान लेते हैं या यह दंपति का आपसी मामला बनकर ही रह जाता है. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST