MP Shivpuri Case: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक बेहद ही चौंकाने वाला और हंगामेदार मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, यहां के देहात थाना परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ही युवक को लेकर उसकी पत्नी और प्रेमिका आमने-सामने आ गईं. तो वहीं, दूसरी तरफ थाना परिसर युद्ध का मैदान बन गया और दोनों महिलाओं के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.
पुलिस जानकारी के मुताबिक, विवाद की असली वजह एक युवक है, जिसके प्रेम संबंधों को लेकर उसकी पत्नी और प्रेमिका के बीच काफी समय से तनाव चल रहा था. जहां, दोनों महिलाएं अपने आपसी झगड़े की शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची थीं. लेकिन थाने के बाहर दोनों महिलाएं आपस में ही लड़ाई करने लगईं.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
हंगामे के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया. तो वहीं, वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर बरस रही हैं और इन दोनों के झगड़े के दौरान पुलिस भी बीच-बचाव करने की लगातार कोशिश करती हुई नज़र भी आ रही है. हालांकि, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया और दोनों पक्षों को शांत कराने में पुलिस कामयाब भी रही.
थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा और मारपीट
शुरुआत में तो दोनों के बीच तीखी नोकझोंक और जुबानी जंग देखने को मिली. लेकिन, यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि थाने के बाहर दोनों महिलाओं के बीच जमकर मारपीट भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे और मारपीट शुरू कर दी. थाना परिसर में मौजूद लोग और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी इस अचानक हुए हमले को देखकर दंग रह गए.
यहां देखे वायरल वीडियो
थाना परिसर में भिड़ीं प्रेमिका और पत्नी
शहर के देहात थाना परिसर में दो महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में नजर आ रही महिलाओं में से एक को कथित प्रेमिका और दूसरी को पत्नी बताया जा रहा है। वहीं पति बीच-बचाव करता हुआ नजर आ रहा है। pic.twitter.com/3Qbvubv3n2
— Narender Sanwariya (@narendersanwria) February 18, 2026
पुलिस ने मामले में शुरू की जांच पड़ताल
हंगामे के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. तो वहीं, वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर जमकर बरसती हुई नज़र आ रही है और पुलिस बीच-बचाव करने की लगातार कोशिश भी कर रही है. पुलिस ने जैसे-तैसे स्थिति पर काबू पाकर दोनों पक्षों को अलग किया
फिलहाल, पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. तो वहीं, थाना परिसर में इस तरह सरेआम हुई मारपीट ने कानून व्यवस्था और सामाजिक मर्यादाओं पर एक बार फिर से तेजी से चर्चा की जा रही है.