Live
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > Indore Airport Fire: इंदौर एयरपोर्ट के पास धधकी भीषण आग: आसमान में छाया काला धुआं, दहशत में आए लोग!

Indore Airport Fire: इंदौर एयरपोर्ट के पास धधकी भीषण आग: आसमान में छाया काला धुआं, दहशत में आए लोग!

इंदौर एयरपोर्ट के पास फिर भड़की भीषण आग! आसमान में छाया काला धुआं और दहशत का माहौल. क्या यह महज एक हादसा है या लापरवाही? पूरी घटना और वायरल वीडियो यहां देखें...

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-03-04 21:04:26

Mobile Ads 1x1

इंदौर में देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास एक खेत में आग लग गई. आग तेजी से बढ़ती गई और आधा किलोमीटर दूर से भी आग की लपटें और धुआं दिखाई दे रहा था. एयरपोर्ट के पीछे बड़ी मात्रा में सूखी झाड़ियां लगी हुई हैं और आग वहीं से लगी थी. यह घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे हुई. सूचना मिलने पर दो फायर इंजन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. कुछ दिन पहले भी ऐसी ही आग लग चुकी है. सूखी झाड़ियों की वजह से इस इलाके में आग तेजी से फैली. एयरपोर्ट कॉम्प्लेक्स भी खेत से थोड़ी ही दूरी पर था, इसलिए आग पर जल्दी काबू पा लिया गया. आग कैसे लगी, इसकी जांच चल रही है. हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आग के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए.

हजारों पेड़ पहले ही जल चुके हैं

पिछले महीने एयरपोर्ट रोड पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की ज़मीन पर आग लग गई थी. आग सूखी घास में लगी थी, लेकिन इसने पिछले साल हरियाली महोत्सव के तहत फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के लगाए हजारों पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया.

कई किलोमीटर तक फैला धुआं

आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें दूर से साफ दिखाई दे रही थीं. धुआं कई किलोमीटर तक फैल गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. एयरपोर्ट परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश शुरू की. 

MORE NEWS