1K
Indore: इंदौर कांड में एमबीए स्टूडेंट की हत्या में नई नई चीजों के बारे में पता चल रहा हैं. आरोपी पीयूष से पुलिस पूछताछ में पता चला है कि वारदात को अंजाम देने से पहले पीयूष ने गर्लफ्रेंड को खिलाने के लिए मैगी बनाई थी और आइसक्रीम लेकर भी आया था. लेकिन छात्रा ने आइसक्रीम खाने से मना कर दिया था जिसको लेकर भी उनके बीच बहस हुई थी. जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी ने छात्रा की हत्या और शव के साथ दरिंदगी करने के बाद पीड़िता के मोबाइल से उसकी बहन को मैसेज किया था, कि ‘पापा से कह देना में नहीं आऊंगी.
मैसेज आया- अब नहीं आऊंगी
पुलिस ने बताया कि 10 फरवरी को लड़की को उसके पापा ने कलेक्टर ऑफिस के पास छोड़ा था और छात्रा ने कहा था आधार कार्ड अपडेट करवाना है. उसके बाद पिता के जाने के बाद छात्रा ने बहन को फोन कर के बताया था कि वह दोस्त के बर्थडे पार्टी में जा रही है. उसके बाद वह पीयूस के साथ उसके किराए के कमरे पर गई, जहां उसके साथ खौफनाक घटना घटी.
रात को आरोपी ने लड़की के फोन से उसकी बहन को मैसेज किया कि पापा को बोल देना अब मैं नहीं आऊंगी. उसकी बहन ने यह मैसेज पापा को दिखाया. यह देखकर घरवाले और ज्यादा परेशान हो गए. उन्होंने बेटी के दोस्त और परिजनों से संपर्क किया लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर पंडरीनाथ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
आइसक्रीम नहीं खाया तो हुई बहस
पुलिस जांच में आरोपी ने लड़की से मिलने से लेकर मुंबई जाने तक के घटनाक्रम के बारे में बताया. उसने बताया कि जब उसे वह घर लेकर आया था तो वह भूखी थी, उसने कुछ खाया नहीं था, फिर उसके प्रेमिका को मैगी बनाकर खिलाई, उसके बाद आइसक्रीम भी लेकर आया.लेकिन लड़की ने मना कर दिया. जिसको लेकर दोनों के बीच खूब बहस हुई. उसके बाद आरोपी ने लड़की से संबंध बनाने की कोशिश की लेकिन लड़की मना कर दिया. इसको लेकर आरोपी का गुस्सा एकदम बढ़ गया था.
आंख पर पट्टी बांध दी
उसके बाद आरोपी ने गिफ्ट देने के बहाने लड़की के आंख पर पट्टी बांध दी और फिर उसके हांथ पैर भी बांध दिए. लाचार छात्रा के मुंह में कपड़ा ठूंसकर आरोपी ने दरिंदगी की और फिर गला दबा कर हत्या को अंजाम दिया. इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका और शव के साथ भी हवस बुझाता रहा. इस मामले में डीसीपी ने कहा कि आरोपी ने कुछ दवाओं की ओवरडोज ले ली थी, जिसके कारण वह हत्या के बाद भी हवस मिटाता रहा.