Live
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > Petrol Crisis: पेट्रोल नहीं मिला तो अपनाया ‘देसी जुगाड़’! बुलेट छोड़ घोड़े से ऑफिस पहुंचा बैंक कर्मी

Petrol Crisis: पेट्रोल नहीं मिला तो अपनाया ‘देसी जुगाड़’! बुलेट छोड़ घोड़े से ऑफिस पहुंचा बैंक कर्मी

Viral Video: मध्य प्रदेश के देवास शहर में चल रहे पेट्रोल संकट के बीच, एक युवक का अजीब वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा रहा है कि ये शख्स अपने ऑफिस घोड़े पर सवार होकर आया है.

Written By: Heena Khan
Last Updated: 2026-03-26 07:37:18

Mobile Ads 1x1

Viral Video: ईरान-इजराइल में चल रही टेंशन के बाद से इसका बुरा असर भारत में भी देखने को मिला. पेट्रोल-डीजल से लेकर LPG सिलेंडरों की किल्ल्त ने आम जनता को काफी नुकसान पहुंचाया है. वहीं अब मध्य प्रदेश से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, मध्य प्रदेश के देवास शहर में चल रहे पेट्रोल संकट के बीच, एक युवक का अजीब वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा रहा है कि ये शख्स अपने ऑफिस घोड़े पर सवार होकर आया है. हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि ये एक बैंक कर्मचारी है, जो आमतौर पर रोज़ाना अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से काम पर जाता है. वीडियो के वायरल होने के बाद कर्मचारी ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर बहुत ज़्यादा भीड़ थी, जिसके चलते उसने ऑफिस जाने के लिए घोड़े का इस्तेमाल करने का फैसला किया. 

देवास में पेट्रोल की किल्लत 

बता दें कि अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, देवास के लोग पेट्रोल की भारी कमी से जूझ रहे हैं. वहीं 24 मार्च को, इलाके के तीन पेट्रोल पंप पूरी तरह से बंद हो गए थे. मेंडकी रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं, इतना ही नहीं यहां लोगों को 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक इंतज़ार करना पड़ा.  

Today Weather: दिल्ली-NCR में ठंडी फुहार! यूपी-एमपी का बुरा हाल, यहां जानें आज का मौसम

पेट्रोल पंपों का कुछ ऐसा है हाल 

जानकारी के मुताबिक 25 मार्च की घटनाओं के अगले दिन एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक शहर में घोड़े पर सवार होकर घूमता हुआ दिखाई दिया. जाँच करने पर पता चला कि यह व्यक्ति एक बैंक कर्मचारी है, जो आमतौर पर अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से सफ़र करता है. 25 मार्च को, पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ होने के कारण, उसने काम पर जाने के लिए घोड़े का इस्तेमाल करने का फ़ैसला किया. इस घटना का एक वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

MORE NEWS