Unnao News: महिला के बेटे ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब 15 साल पहले उसकी बहन की शादी सोहरामऊ थाना क्षेत्र में हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद बहन के पति ने उसकी हत्या कर दी थी. बेटे का दावा है कि बहन के बच्चे की परवरिश को ध्यान में रखते हुए परिवार ने उस समय मुकदमा दर्ज नहीं कराया था. शिकायत के मुताबिक, इसके बाद उसकी मां और बहनोई के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं.
उन्नाव में दामाद के साथ फरार हुई सास
UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला पर अपने बीमार पति को छोड़कर दामाद के साथ फरार होने का आरोप लगा है. इतना ही नहीं, परिवार का दावा है कि महिला घर में जमीन के नीचे गाड़कर रखे गए पुश्तैनी गहने भी निकालकर अपने साथ ले गई. मामले में बीमार पति और उसका बेटा शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे हैं. उन्होंने महिला और दामाद के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है.
मामला अजगैन थाना क्षेत्र के एक गांव का है. महिला के बेटे ने पहले स्थानीय थाने में शिकायत दी थी. आरोप है कि वहां सुनवाई नहीं होने पर वह अपने बीमार पिता के साथ एसपी जय प्रकाश सिंह से मिला. एसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
बेटे ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब 15 साल पहले उसकी बहन की शादी सोहरामऊ थाना क्षेत्र में हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद बहन के पति ने उसकी हत्या कर दी थी. बेटे का दावा है कि बहन के बच्चे की परवरिश को ध्यान में रखते हुए परिवार ने उस समय मुकदमा दर्ज नहीं कराया था.
शिकायत के मुताबिक, इसके बाद उसकी मां और बहनोई के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. बहनोई का घर आना-जाना भी शुरू हो गया. जब पिता ने इसका विरोध किया तो घर में विवाद होने लगे. परिवार का आरोप है कि मां और बहनोई के बीच नजदीकियां बनी रहीं और अब महिला उसी दामाद के साथ घर छोड़कर चली गई है.
परिवार ने महिला पर घर में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए पुश्तैनी गहने निकालकर ले जाने का भी आरोप लगाया है. बेटे और उसके बीमार पिता के मुताबिक, घर के अंदर एक गड्ढे में करीब 2 किलो चांदी और 80 ग्राम सोना रखा हुआ था. आरोप है कि महिला जमीन खोदकर ये गहने भी अपने साथ ले गई. परिवार का दावा है कि इन गहनों की कीमत लाखों रुपये है.
बेटे ने जमीन के हस्तांतरण को लेकर भी शिकायत की है. उसका आरोप है कि 14 सितंबर को उसकी मां ने दामाद के कहने पर पिता की खरीदी हुई 10 बिस्वा जमीन अपने नाती के नाम कर दी. परिवार को इसकी जानकारी बाद में हुई. बेटे का दावा है कि मां ने पिता को बताए बिना जमीन का नामांतरण करा दिया.
शिकायतकर्ता बेटे के मुताबिक, उसके पिता की तबीयत ठीक नहीं रहती. वह पहले गांव में चौकीदारी का काम करते थे. महिला के घर छोड़कर जाने के बाद बीमार पिता अकेले रह गए हैं.
परिवार ने पहले अजगैन थाने में शिकायत दी थी. हालांकि, बेटे का आरोप है कि वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद वह पिता के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले की जांच कर मां व बहनोई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. एसपी जय प्रकाश सिंह ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
Tribal leader Nisha Bhagat: झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की रांची में मौत से…
Rewa News: बताया जा रहा है कि खेत में प्रवेश करने के लिए युवती ने…
Babloo Srivastava acquitted: अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव को लखनऊ की सीबीआई अदालत ने करीब 20…
Dhirendra Shastri statement controversy: भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के…
Prayagraj Crime: पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के भतीजे…
Paltan Bazaar fight: पलटन बाजार में ग्राहक और चाय विक्रेता के बीच मामूली कहासुनी के…