<

Singrauli Accident: सिंगरौली में दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत; एंबुलेंस न मिलने से तड़पते रहे घायल

Singrauli Accident News: दोनों बाइक चालक तेज गति में थे और मोड़ पर एक-दूसरे को देख नहीं पाए, जिससे जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए. इस दुर्घटना में शिवगढ़ निवासी श्यामबिहारी की मौके पर ही मौत हो गई.

MP Accident: सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुधमनिया के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत के कारण हुआ.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक चालक तेज गति में थे और मोड़ पर एक-दूसरे को देख नहीं पाए, जिससे जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए. इस दुर्घटना में शिवगढ़ निवासी श्यामबिहारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

डॉक्टरों ने जिला अस्पताल किया रेफर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल (ट्रॉमा सेंटर, बैढ़न) रेफर कर दिया.

इस दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई. अस्पताल में एंबुलेंस उपलब्ध न होने के कारण घायल लंबे समय तक स्ट्रेचर पर तड़पते रहे. बाद में समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी ने मानवीय पहल करते हुए निजी एंबुलेंस की व्यवस्था की, जिससे घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा सका.

लोगों में भारी आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. उनका कहना है कि सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से एंबुलेंस की सुविधा नहीं है, जिसकी शिकायत कई बार प्रशासन से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. लोगों ने मांग की है कि अस्पताल में जल्द से जल्द एंबुलेंस की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

दशहरे पर यश का रावण अवतार आया सामने, रामायणम् के राइज ऑफ असुर वीडियो ने बढ़ाई फैंस के दिलों की हलचल

Ramayanam: 'रामायणम्' के मेकर्स ने दर्शकों को खास तोहफा दिया है. फिल्म में रावण का…

Last Updated: October 20, 2026 22:52:03 IST

स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना करते भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ पहुंची थीं गोल्डन टेंपल

Sara Ali Khan: सारा अली खान आयु्ष्मान खुराना के साथ फिल्म उड़ता तीर रिलीज से…

Last Updated: October 20, 2026 21:56:03 IST

भारत-अमेरिका के रिश्ते तय करेंगे 21वीं सदी का भविष्य, मार्को रुबियो ने भारत को बताया ताकतवर देश

Marco Rubio: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो इन दिनों भारत दौरे पर हैं. इस…

Last Updated: October 20, 2026 21:04:20 IST

‘मुश्किलें हमारी राह नहीं रोक सकतीं’, दशहरा समारोह में PM मोदी ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

PM Modi Dussehra Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के IP एक्सटेंशन में हुए दशहरा…

Last Updated: October 20, 2026 20:17:29 IST

तमिलनाडु में कर्ज घटने पर सियासी घमासान, DMK ने TVK सरकार को घेरा; ठेकेदारों के भुगतान रोकने का आरोप

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में सरकारी कर्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है. सीएम…

Last Updated: October 20, 2026 19:52:21 IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी बेटी के नाम का किया एलान, क्या है दुआ की छोटी बहन का नाम?

Deepika Padukone Daughter Name: हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की दूसरी बेटी…

Last Updated: October 20, 2026 19:25:20 IST