<

जेल से निकलते ही करने लगे ये खुफिया काम! उज्जैन पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़

Ujjain News: नकली नोट छाप कर बाजार में चलाने वाले एक गिरोह का उज्जैन पुलिस ने खुलासा किया है.

Fake Note Printing Gang Arrested: मध्य प्रदेश में उज्जैन पुलिस ने गुरुवार को नकली नोट छापने और बाजार में चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 लाख रुपये के नकली नोट, सीपीयू, कलर प्रिंटर, कटर, बटर पेपर और रसायन जैसी सामग्री जब्त की. गिरोह लंबे समय से नकली नोटों का कारोबार कर रहा था और बेहद सस्ते दामों पर असली नोटों के बदले नकली नोट बेचकर लोगों को ठग रहा था.

क्या हैं पूरा मामला?

मामले का खुलासा तब हुआ जब अमरदीप नगर निवासी और इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालक हीरालाल ने माधव नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. हीरालाल ने पुलिस को बताया कि उनकी दुकान पर एक ग्राहक दुर्गेश वाशिंग मशीन और मोबाइल खरीदने पहुंचा और 23,000 रुपये का भुगतान नकली नोटों से किया. संदेह होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. जांच में सामने आया कि दिए गए नोट नकली थे.
पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपी दुर्गेश डाबी को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह नकली नोट 30% के भाव पर खरीदता था. यानी, 1 लाख रुपये के नकली नोट खरीदने के लिए वह मात्र 30 हजार रुपये चुकाता था. दुर्गेश की निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों 22 वर्षीय शुभम, 31 वर्षीय शेखर, 54 वर्षीय प्रहलाद और 48 वर्षीय कमलेश को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी उज्जैन के ही निवासी हैं.

गिरोह का नेटवर्क

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस गिरोह में कुल 6 सदस्य शामिल हैं. इनमें से एक आरोपी सुनील पाटिल फिलहाल जेल में बंद है। सुनील पर पहले से ही नकली नोट छापने से जुड़े 9 प्रकरण दर्ज हैं और वह 10 साल की सजा काट रहा है. जेल में ही उसकी मुलाकात प्रहलाद और कमलेश से हुई थी. दोनों पहले एनडीपीएस एक्ट के मामले में सजा काट चुके हैं। जमानत पर बाहर आने के बाद तीनों ने मिलकर फिर से नकली नोटों का धंधा शुरू कर दिया.

5 लाख रुपए हुए बरामद

अब तक पुलिस ने 5 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं, जबकि गिरोह द्वारा करीब 18 लाख रुपये के नकली नोट छापे जाने की जानकारी सामने आई है. शेष 13 लाख रुपये के संबंध में पुलिस जेल में बंद सुनील पाटिल से पूछताछ करेगी और उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST