MP Latest News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपनी कार में AC का उपयोग नहीं करते, बस अपनी जेब में प्याज रखते हैं, जो शरीर का तापमान नियंत्रित रखने में उनकी सहायता करती है.
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
MP News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज यानी रविवार को शिवपुरी में करोड़ों की सौगात देते हुए जनता को स्वास्थ्य से जुड़ा एक रोचक संदेश दिया. उन्होंने बताया कि ऐसी गर्मी में शरीर तापमान नियंत्रित रखने में प्याज उनकी सहायक होती है. केंद्रीय मंत्री की ओर से इस पारंपरिक और आयुर्वेदिक नुस्खे का उपयोग देख उपस्थित जनमानस आश्चर्य में रह गया और यह आवश्यक संदेश देने के लिए उनकी सराहना करने लगा.
सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने बताया कि वे अपनी कार में AC का उपयोग नहीं करते, बस अपनी जेब में प्याज रखते हैं, जो शरीर का तापमान नियंत्रित रखने में उनकी सहायता करती है. इतना कहकर उन्होंने जेब से प्याज निकाल कर दिखाई और कहने लगे जेब में प्याज रखो 51 डिग्री की गर्मी में भी कुछ नहीं होगा.
सिंधिया के इतना कहते ही सभा में मौजूद एक बुजुर्ग काका ने भी मुस्कुराते हुए अपनी जेब से प्याज निकालकर दिखाया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया- “आज का दिन शिवपुरी के विकास और हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित एक ऐतिहासिक दिन रहा. लगभग 80 रुपये करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर अपार संतोष और प्रसन्नता की अनुभूति हुई.”
उन्होंने आगे बताया कि लगभग ₹42.5 करोड़ की लागत से निर्मित आधुनिक अवसंरचना, डिजिटल कक्षाओं और उत्कृष्ट शिक्षण सुविधाओं से सुसज्जित CM Rise सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण किया जो हमारी नई पीढ़ी के सपनों को साकार करने का सशक्त केंद्र बनेगा.
सिंधिया ने आगे कहा कि शहर के 39 वार्डों में सड़क निर्माण कार्य, आवास योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को आवंटन एवं स्वीकृति पत्र वितरण, वेस्ट रेमेडिएशन प्लांट, कायाकल्प योजना अंतर्गत सड़कों तथा पोहरी बस स्टैंड पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसे कार्यों के माध्यम से शिवपुरी के समग्र विकास को नई गति दी है.
Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…
Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…
When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…
Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…
Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…
Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…