<

‘पहले पूरे कपड़े पहनो फिर’, ये क्या बोल गए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, Video Viral होते ही होने लगे ट्रोल

Viral Video: अक्सर ऐसा होता है कि जज़्बातों में आकर कई राजनीतिक नेता सभा को संबोधित करते हुए कुछ भी बोल देते हैं। वहीँ अब मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

India News (इंडिया न्यूज),Viral Video: अक्सर ऐसा होता है कि जज़्बातों में आकर कई राजनीतिक नेता सभा को संबोधित करते हुए कुछ भी बोल देते हैं। वहीँ अब मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में उन्होंने महिलाओं के पहनावे को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है। इस दौरान इंदौर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने साफ तौर पर कहा कि विदेशों में कम कपड़े पहनने वाली लड़कियों को सुंदर माना जाता है, लेकिन वो इस सोच से सहमत नहीं हैं। उनके इस बयान से पूरे मध्य प्रदेश में बवाल मचा दिया है। खासकर तब जब हाल ही में एक और कैबिनेट मंत्री विजय शाह का कर्नल सोफिया पर बयान भी चर्चा में रहा। पिता ने घर-घर जाकर बेचे समोसे, भाई-बहन करते थे जगराते, खुद भी 4 साल की उम्र से ही काम करने को मजबूर, आज करोड़ों की मालकिन है ये सिंगर viral video (5) जानिए क्या बोले मंत्री साहब वहीँ इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने साफ तौर पर कहा कि, ”एक पश्चिमी कहावत है जो अच्छी नहीं है। विदेशों में कम कपड़े पहनने वाली लड़की को अच्छी माना जाता है, लेकिन हमारे देश में अच्छे कपड़े, मेकअप और गहने पहनने वाली लड़की को सुंदर माना जाता है। इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि, विदेशों में भी कहा जाता है कि जैसे कम कपड़े पहनने वाली लड़की सुंदर होती है, वैसे ही कम बोलने वाला नेता भी अच्छा होता है। मैं इस कहावत पर विश्वास नहीं करता। मेरे लिए महिलाएं देवी का रूप हैं, उन्हें अच्छे कपड़े पहनने चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां पसंद नहीं…! pic.twitter.com/ACqeE68EZc संबंधित खबरें — Rupesh Mishra (@rupeshmishramp) June 6, 2025 पहले अच्छे कपडे पहनों फिर… इतना ही नहीं बयान के अंत में उन्होंने एक विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, “मुझे कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां पसंद नहीं हैं। जब लड़कियां सेल्फी लेने आती हैं तो मैं उनसे कहता हूं, ‘बेटा, पहले अच्छे कपड़े पहनकर आओ, फिर हम सेल्फी लेंगे।’”यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे उनकी निजी राय मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे महिलाओं के पहनावे पर अनुचित टिप्पणी बता रहे हैं। पिता ने घर-घर जाकर बेचे समोसे, भाई-बहन करते थे जगराते, खुद भी 4 साल की उम्र से ही काम करने को मजबूर, आज करोड़ों की मालकिन है ये सिंगर

Share
Published by

Recent Posts

बेटी की इस बात से नाराज थे पापा-चाचा, समझाने पर भी नहीं मानी तो घोंट दिया गला? डबरा के मामले ने मचाई सनसनी

Dabra Nandini Yadav murder: डबरा के पतरियापुरा गांव में 21 वर्षीय नंदिनी यादव की संदिग्ध…

Last Updated: September 1, 2026 23:27:25 IST

UP PET 2026: बढ़ गई आवेदन की आखिरी तारीख, फॉर्म भरने का मिला एक और मौका, जानें नई डेडलाइन

UP PET-2026: UP PET 2026 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ…

Last Updated: September 1, 2026 23:11:24 IST

टीम इंडिया में नहीं मिली जगह तो छलका क्रुणाल पंड्या का दर्द, दिल की बात होठों तक आई, चयन के बाद सामने आया उनका रिएक्शन

Krunal Pandya Reaction: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया…

Last Updated: September 1, 2026 22:31:18 IST

चार घंटे की सजा के बाद चौथी मंजिल से छलांग, 11वीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Faridabad student death: की ढाबा कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा…

Last Updated: September 1, 2026 21:57:39 IST

रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने मचाया धमाल, अब तक बिके इतने टिकट, जानें एडवांस बुकिंग का हाल

Mirzapur Movie Advance Booking: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले ही दर्शकों का जबरदस्त…

Last Updated: September 1, 2026 19:24:32 IST

लाखों का Samsung Galaxy Book और घटिया सर्विस! यूज़र ने बताई आपबीती, कहा- भूलकर भी मत खरीदना!

Samsung Galaxy Book का कीबोर्ड खराब हुआ तो सर्विस सेंटर ने मांगे हजारों रुपये वो…

Last Updated: September 1, 2026 18:38:52 IST