MP News: हाल ही में मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाला सामने आया हैं, जहां एक मुर्दा व्यक्ति पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हो उठा. आखिर क्या मामला और उसकी सच्चाई.
मध्य प्रदेश की खबर
Madhya Pradesh News: आए दिन कुछ ना कुछ ऐसी खबरें, आती हैं जो लोगों को हैरान कर देती हैं. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के गुना जिले से सामने आया है. जहां एक युवक को मृत समझकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इसके बाद वह व्यक्ति पोस्टमार्टम होने से पहले जिंदा हो उठा और बिना कपड़ों के बाहर भागा. जब वहां के लोगों ने देखा, तो सब हैरान रह गए. ये मामला आस पास के एरिया में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. हालांकि, सीएमएचओ ने इसे झूठी खबर बताया. जानिए पूरा मामला और सच.
एमपी के गुना जिले का ये पूरा मामला है. पीड़ित का नाम जॉन पारदी बताया जा रहा है. युवक ने बताया कि बीते 11 मार्च को डिप्रेशन के कारण उसने सल्फास की गोली खा ली थी. जानकारी के मुताबिक युवक का किसी से प्रेम प्रंसग चल रहा था. इसी से परेशान होकर उसने ये कदम उठाया था.
सल्फाश की गोली खाने के बाद युवक बेहोश हो गया, फिर उसे गुना जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा था.
युवक ने बीते 18 मार्च को एक वीडियो जारी कर जिला अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए. उसका कहना है कि वह जिंदा था, लेकिन बेहोशी की हालत में डॉक्टरों ने उसे मृत समझकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. उसने बताया कि वहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू होने ही वाली थी, तभी उसे होश आ गया और वह बिना कपड़ों के ही वहां से भाग निकला.
सीएमएचओ राजकुमार ऋषिश्वर ने इन आरोपों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि न तो डॉक्टरों का नाम सामने आया है और न ही कोई दस्तावे. अगर कोई सबूत मिलता है, तो जांच की जाएगी. उन्होंने बताया कि युवक को 11 मार्च को जहर खाने के बाद भर्ती कराया गया था. पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पुलिस के जरिए तय होती है और जरूरी फॉर्म भरने के बाद ही डॉक्टर यह करते हैं. बिना प्रमाण के किसी की साख पर सवाल नहीं उठाया जा सकता.
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…
IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…
Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…