Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > ‘3 गोली मारकर आया…’, पत्नी ने की बेवफाई तो पति ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट; हत्या के बाद बनाया वीडियो

‘3 गोली मारकर आया…’, पत्नी ने की बेवफाई तो पति ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट; हत्या के बाद बनाया वीडियो

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पत्नी के प्रेमी को शख्स ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद आरोपी ने खुद वीडियो बनाकर पूरी जानकारी दी है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 26, 2026 13:31:38 IST

Mobile Ads 1x1

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, पूरा मामला यह है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक व्यक्ति कहता हुआ नजर आ रहा है कि मैंने अपनी पत्नी के बॉयफ्रेंड को मार दिया.

इसके अलावा, वो अपने इस वीडियो में काफी अश्लील गालियां दे रहा है. वो शख्स कहता हुआ नजर आ रहा है कि इस हत्या के लिए सिर्फ और सिर्फ मैं जिम्मेदार हूं. इसमें मेरे परिवार और दोस्तों की कोई जिम्मेदारी नहीं है. इसके अलावा, शख्स अपने कमर में रखे हथियार को भी दिखाता नजर आ रहा है. पूरा मामला क्या है? आइए जानते हैं.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पूरा मामला यह है कि बुधवार दोपहर मेरठ के बहसूमा थाने के रामराज कस्बे में प्रदीप नाम के एक आदमी ने सनातन धर्म मंदिर के सामने सुरेंद्र उर्फ ​​सुनील की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बारे में जानकारी सामने आ रही है कि आरोपी ने पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया. मोटरसाइकिल पर सवार हमलावर ने सुरेंद्र की कमर और कनपटी पर तीन गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके घटना की जिम्मेदारी ली और पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए भाग गया.

Varanasi News: वाराणसी में महिलाओं ने दुकान से चुराए अंडरगारमेंट्स, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

सुरेंद्र को मारी गोली

जानकारी सामने आ रही है कि जगजीवन पुरी का रहने वाला सुरेंद्र दोपहर करीब 1:45 बजे रामराज के मेन मार्केट से अपनी बाइक से जा रहा था, तभी एक नकाबपोश हमलावर ने उस पर पीछे से हमला कर दिया. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि गोली लगने के बाद सुरेंद्र जमीन पर गिर जाता है और हमलावर उसके पास आता है और उसे फिर से गोली मार देता है. घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाजार में अफरा-तफरी मच गई और भारी पुलिस फोर्स जांच शुरू करने के लिए मौके पर पहुंची.

पत्नी से अवैध संबंध के कारण की हत्या

जानकारी सामने आ रही है कि मृतक सुरेंद्र का आरोपी प्रदीप की पत्नी के साथ लव रिलेशनशिप था. करीब डेढ़ साल पहले महिला अपने पति का घर छोड़कर सुरेंद्र के साथ भाग गई थी. उन्होंने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी और साथ रह रहे थे. इससे गुस्साए प्रदीप ने बदला लेने की कसम खाई. बुधवार को मौका मिलते ही उसने सुरेंद्र की हत्या कर दी.

Fatehpur Viral Video: मौसा-मौसी और वो… प्यार में पागल युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, कहा- ‘सौतन बनकर रहने को हूं तैयार’

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > ‘3 गोली मारकर आया…’, पत्नी ने की बेवफाई तो पति ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट; हत्या के बाद बनाया वीडियो

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: February 26, 2026 13:31:38 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS