मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद में दर्जनों लोग सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े थे तभी मधुमक्खियों के बड़े झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.
गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगे लोगों पर मधुमक्खियों ने बोल दिया धावा
Umaria, Nowrozabad: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद में मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर की सहकारी समिति के गोदाम पर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. गोदाम के पास दर्जनों लोग सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े थे तभी मधुमक्खियों के बड़े झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई.
इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. बता दें कि इससे पहले भी अन्य जगहों पर मधुमक्खियों के अचानक हमले से इस तरह की अफरातफरी मच चुकी है.
नौरोजाबाद नगर की सहकारी समिति के गोदाम के पास मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा था. किसी अज्ञात कारण से छत्ते में हलचल हुई और हजारों मधुमक्खियां उड़कर कतार में खड़े लोगों पर टूट पड़ीं. घटना के प्रत्यक्षदर्शी एक व्यक्ति ने बताया कि मधुमक्खियां हमलावर हो गईं, जिसके बाद लोग गमछे-कपड़ों से चेहरा ढककर भागने लगे. कईयों ने भारी सिलेंडर वहीं छोड़ दिए. वीडियो में भगदड़ का भयानक मंजर दिख रहा है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मधुमक्खियों के डंक से कई लोग घायल हो गए हैं. सूजन और दर्द की शिकायत पर उन्हें नौरोजाबाद के रीजनल अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर सभी को घर भेज दिया. कोई गंभीर चोट नहीं बताई गई, लेकिन घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैली रही. फिलहाल स्थिति सामान्य है.
गोदाम के पास छत्ता होने से यह हादसा हुआ. विशेषज्ञों का कहना है कि शोर या कंपन से मधुमक्खियां आक्रामक हो जाती हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है. लोग सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं. स्थानीय प्रशासन ने छत्ता हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी अब जून 2026 में होने…
Hanuman Temple Ramboda: श्रीलंका को हिंद महासागर का मोती कहा जाता है. यह देश अपनी…
Gas Cylinder Update: सरकार के नए आदेश के मुताबिक जिन घरों में PNG (पाइप्ड नेचुरल…
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से आपसी भाईचारे की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है,…
Ram Navami Kab Hai: हिंदू धर्म में राम नवमी का पर्व अत्यंत पावन माना जाता…
सोशल मीडिया पर तेजी से खबर फैल रही है कि LPG सिलेंडर की बुकिंग के…