<
Categories: राज्य

मुंबई ने अपनाया दिल्ली का फॉर्मूला, Odd-Even पार्किंग व्यवस्था लागू, होंगे ये फायदे

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि मुंबई के कुछ इलाकों में पार्किंग के लिए ऑड-ईवन का फॉर्मूला शुरू किया गया है. जो लोग इस नियम का पालन नहीं करेंगे, उन्हें इसके लिए भारी जुर्माना देना पड़ सकता है.

Mumbai Traffic Rules: दिल्ली में कुछ साल पहले ऑड-ईवन का फॉर्मूला शुरू किया गया था. तत्कालीन सरकार ने प्रदूषण को कम करने के लिए ऑड ईवन फॉर्मूला शुरू किया था, जिसके तहत एक दिन सड़कों पर ऑड नंबर की गाड़ियां होंगी और दूसरे दिन ईवन नंबर की. कुछ इसी तरह मुंबई में भी शुरू किया गया है लेकिन यहां पर सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही पर ऑड-ईवन का असर नहीं पड़ेगा बल्कि केवल पार्किंग के लिए ये फॉर्मूला देखने को मिलेगा.

इन इलाकों में लागू हुआ नियम

मुंबई में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुलुंड एरिया तक सीमित Odd-Even पार्किंग फॉर्मूला शुरू किया गया है. इसके साथ ही प्रशासन ने इस फॉर्मूले को शहर के कई अन्य इलाकों में भी शुरू किया है. अब मुंबई के विक्रोली, दहिसर, भांडुप और पवई जैसे कई भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियम शुरू किया गया है, ताकि पतली गलियों में जाम से राहत मिल सके.

ऑड-ईवन पार्किंग फार्मूले का उद्देश्य

जानकारी के अनुसार, मुलंद के साथ ही शहर के कई ट्रैफिक वाले इलाकों में ऑड-ईवन पार्किंग फार्मूले को लागू किया गया है. इसके पीछे मुख्य उद्देश्य 240 से ज्यादा संकरी गलियों को जाम-मुक्त करना है. यहां सड़क के दोनों तरफ गाड़ियां खड़ी होती हैं, जिसके कारण सड़क से गाड़ियां निकलना मुश्किल हो जाता है. इसको देखते हुए ऑड-ईवन पार्किंग फार्मूला लागू किया गया है. इसके तहत सड़कों पर भारी वाहनों के खड़े होने पर रोक लगा दी गई है. 3-3 महीनों के लिए ट्रायल रखा जाएगा. असर दिखने पर इस नियम को पूरे शहर में स्थायी रूप से लागू किया जाएगा.  

नियम नहीं माना, तो पड़ेगा भारी

मुंबई ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि ऑड-ईवन पार्किंग फार्मूला संकरी सड़कों पर भीड़ कम करने के लिए शुरू किया गया है. ये एक अस्थायी नियम है. इस नियम के तहत डेट वाइज सड़क के किनारे वाहन पार्क कर सकेंगे. इससे जाम से राहत मिलेगी. दोनों ओर होने वाली पार्किंग को रोककर एक तरफ किया जाएगा और सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी. जो लोग इस नियम का पालन नहीं करेंगे, उन्हें इसके लिए भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST

IND VS PAK: कुछ ही देर में शुरू होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, Jio Hotstar नहीं यहां फ्री में देखें फाइनल मैच

IND VS PAK: 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फ़ाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 08:58:38 IST