Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Muradabad News: लड़कियों ने दिखाई बहादुरी, घर में घुसे चोर को रंगे हाथ पकड़कर पीटा, वीडियो वायरल

Muradabad News: लड़कियों ने दिखाई बहादुरी, घर में घुसे चोर को रंगे हाथ पकड़कर पीटा, वीडियो वायरल

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश में बेटियों ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, कि हर कोई उनकी बहादुरी की तारीफ कर रहा है. इन दो बहादुर लड़कियों ने घर में चोरी करने घुस रहे चोर को मौके पर धर दबोचा.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: 2026-04-02 17:11:10

Mobile Ads 1x1

Uttar Pradesh News: मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश में बेटियों ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, कि हर कोई उनकी बहादुरी की तारीफ कर रहा है. मुरादाबाद की दो बहादुर लड़कियों ने घर में चोरी करने घुस रहे चोर को मौके पर धर दबोचा.

यह एक डॉक्टर का घर था, जहां बेटियों की बहादुरी ने चोरी होने से बचा लिया. यह पूरा नजारा CCTV में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो लोगों में लड़कियों की हिम्मत की तारीफें बटोर रहा है.

चोरी की कोशिश नाकाम

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुरादाबाद में एक डॉक्टर के घर में चोर अंदर घुसा ही था कि लड़कियों ने उसे देख लिया. CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर घर में सामान बटोरने की फिराक में था. लड़कियों ने फौरन हिम्मत दिखाई और चोर को पकड़ लिया. चोर के पास से चुराए गए सामान को भी बरामद कर लिया गया. पुलिस ने चोर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

लड़कियों की बहादुरी आई काम 

लड़कियों की बहादुरी और उनकी सतर्कता ने पूरी घटना को पलट दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे उन्होंने चोर को घेरा और भागने नहीं दिया. स्थानीय लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि आज की लड़कियां किसी से कम नहीं हैं. यह घटना महिला सशक्तीकरण की मिसाल बन गई है. सोशल मीडिया पर यह घटना वायरल हो गई. 

एक यूजर ने लिखा, “शेरनियां हैं ये!” वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “लड़कियां पीछे नहीं हटतीं.” कुछ लोगों ने दंगल फिल्म का फेमस डायलॉग भी कमेंट किया, “म्हारी छोरियां किसी से कम हैं के!” ये वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इन बेटियों की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं.

MORE NEWS