<

‘दुपट्टा कमर में बांधकर…’, नालंदा गैंगरेप केस में पीड़िता का चौंकाने वाला खुलासा, पूरा मामला कर देगा हैरान

Nalanda Gangrape Case: नालंदा गैंगरेप केस में पीड़िता का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि वो मोबाइल की दुकान में अपना नंबर अनब्लॉक करवाने गई थी. लेकिन लोगों ने गलत समझ लिया और फिर दुकान का शटर लगा दिया. किसी भी तरह खिड़की से कूदकर भागी.

Nalanda Gangrape Case: नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जिसके बाद बिहार से लेकर पूरे देश में आक्रोश है. दरअसल, पूरा मामला यह है कि 26 मार्च को एक गांव में मनचलों ने एक महिला के साथ सरेआम चीरहरण की कोशिश की. हैरानी की बात यह रही कि पूरे गांव के लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी पीड़िता की मदद नहीं की. बताया जा रहा है कि महिला अपने प्रेमी से मिलने गई थी. इसी दौरान गांव के कुछ मनचलों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बदसलूकी करने लगे.

आरोप है कि महिला के कपड़े तक फाड़ दिए गए और उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया. घटना के दौरान वहां मौजूद ग्रामीण मूकदर्शक बने रहे. कुछ लोगों ने महिला के चरित्र पर सवाल उठाते हुए उसका समर्थन करने के बजाय आरोपियों का साथ दिया.

पीड़िता ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर पीड़िता का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह शाम में दुकान गई थी. अपने मोबाइल में सिम कार्ड को अनब्लॉक करवाने, तभी कुछ लोगों ने उसे गलत समझ लिया और जिस दुकान में गई थी उसका गेट बंद कर दिया और दुकानदार के साथ मारपीट कर की गई. जिसके बाद पीड़िता जैसे-तैसे करके खिड़की से निकली. इसके बाद मनचलों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की. उसके साथ गलत व्यवहार किया. उसका दुपट्टा कमर में बांध कर सरेआम गांव में जलील किया, उसका यह भी कहना है कि अगर हम गलत है तो वह हमारे पति समझेंगे ना कि ग्रामीण.

ग्रामीणों ने खुद सजा देने की कोशिश की

इसके अलावा, पीड़िता ने कहा कि गांव में ही लोगों ने कानून को हाथ में लेकर खुद ही सजा देने की कोशिश की. हालांकि पुलिस की तत्परता से महिला की अस्मत लूटने से बच गई और इस मामले में अभी तक 2 लोगों की गिरफ्तारी भी चुकी है. लेकिन जिस तरह से उसके साथ सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहर किया गया, उसने समाज को कटघरे में खड़ा कर दिया है. इस घटना के सामने आने के बाद पटना से लेकर नालंदा तक सियासत भी तेज हो गई है.

मंत्री श्रवण कुमार ने क्या कहा?

मामले को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह मामला दोस्ती, प्रेम प्रसंग या किसी अन्य कारण से जुड़ा है, यह जांच का विषय है. अगर पीड़िता के साथ गलत हुआ है तो कानून अपना काम करेगा. इस पर राजनीति करने की जरूरत नहीं है, यह सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर सुलझाया जा रहा है. वही इस मामले पर अभी तक पुलिस ने किसी तरह के बयान जारी नहीं किया है, परंतु प्रेस रिलीज जारी करते हुए घटना के संबंध में प्राथमिक दर्ज करते हुए दो गिरफ्तारी की बात लिखी है.

पीड़िता ने जांच अधिकारी पर लगाया आरोप

नालंदा वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने महिला के साथ रेप की कोशिश के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस पूरे मामले पर पीड़ित महिला ने केस की जांच अधिकारी (IO) पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी (IO) ने पीड़िता को मीडिया से बात करने से मना किया है. इसके अलावा पीड़िता ने गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाया कि मीडिया से बात करने पर धमकी दे रहे हैं.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

IND VS WI: 351 रन बनाने के बाद भी क्यों हार गई टीम इंडिया? शुभमन गिल ने खोला राज, सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS WI: 3 अक्टूबर को इंडियन टीम वेस्ट इंडीज़ को क्लीन स्वीप करने के…

Last Updated: October 4, 2026 12:32:22 IST

Farrhana Bhatt Mob Incident: फरहाना भट्ट को देखते ही बेकाबू हुई भीड़, भरे इवेंट में हुई ऐसी हरकत; एक्ट्रेस हुईं परेशान

Farrhana Bhatt Mob Incident: 'खतरों के खिलाड़ी 15' फिनाले से पहले फरहाना भट्ट हैदराबाद इवेंट…

Last Updated: October 4, 2026 12:24:29 IST

IND vs NZ ODI Series: वेस्टइंडीज सीरीज के बाद कट सकता है इन 3 खिलाड़ियों का पत्ता, दिग्गजों की वापसी से बढ़ेगी मुश्किल!

वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद अब भारतीय टीम की नजरें न्यूजीलैंड वनडे सीरीज़…

Last Updated: October 4, 2026 12:15:12 IST

कब बांग्लादेश लौट रही हैं Sheikh Hasina? अब भारत ने दिया इसका जवाब; सुन दंग गए पड़ोसी मुल्क के लोग

Sheikh Hasina: बांग्लादेश में भारतीय हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने शनिवार (3 अक्टूबर) को इस…

Last Updated: October 4, 2026 11:55:46 IST

IND vs WI: शुभमन गिल ने धोनी-गांगुली की बराबरी कर मचाया तहलका, 7वीं बार किया कारनामा; देखते रह गए कोहली और रोहित

IND VS WI: वनडे क्रिकेट के इतिहास में, सचिन तेंदुलकर के नाम इंडिया के लिए…

Last Updated: October 4, 2026 11:38:32 IST

Arshdeep Singh Girlfriend: गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए अर्शदीप सिंह, माता-पिता से भी नहीं की शर्म; शादी की तारीख भी हुई पक्की?

Arshdeep Singh Girlfriend: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड…

Last Updated: October 4, 2026 11:19:41 IST